एक्सप्लोरर

बजरंग दल की शिकायत पर 3 मूर्तिकार गिरफ्तार, भगवान गणेश की आपत्तिजनक मूर्तियां बनाने का आरोप

Indore News: मूर्तिकार राजीव पाल का कहना है कि हम पैंतीस साल से आ रहे हैं रविवार शाम बजरंग दल के कार्यकर्ता आए थे जिन्होंने मूर्ति के आकार को लेकर आपत्ति जताई.

इंदौर में गणेशोत्सव से पहले भगवान गणेश की ‘आपत्तिजनक’ मूर्तियों का निर्माण कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में तीन मूर्तिकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

दरअसल, इंदौर के खजराना इलाके के बंगाली चौराहे पर पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा कई सालों से आकर गणेश चतुर्थी और नवरात्र में मां दुर्गा की मूर्तियां तैयार की जाती है. हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार शाम को जमकर हंगामा किया गया.

मूर्तिकारों का मुंह किया काला

यहां मूर्ति बनाने वाले कलाकारों के मुंह काले कर दिए और उन्हें लेकर खजराना थाने में कारीगरों के खिलाफ शिकायत दी गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन कारीगर को गिरफ्तार किया है.

बजरंग दल की ओर से शिकायतकर्ता लक्की अवस्थी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि भगवान गणेश की मूर्ति का निर्माण विधिवत रूप से नहीं किए जाते हैं, मूलस्वरूप से भटकाकर दूसरे स्वरूप में छेड़छाड़ कर कैट वॉक करते हुए दिखाया गया है.

कुछ मूर्ति में महिला को गोद में लिए हुए भगवान गणेश को दर्शाया गया है. जिसे लेकर आपत्ति जताई है, साथ ही मूर्तिकार को लेकर पुलिस के हवाले किया. वहीं आरोप है कि आक्रोश के चलते हिंदू समाज ने मूर्तिकारों को पुलिस थाने ले जाते हुए मुंह काला भी किया है.

मूर्तिकार राजीव पाल ने क्या कहा?
वहीं कोलकाता से आए मूर्तिकार राजीव पाल का कहना है कि हम पैंतीस साल से आ रहे हैं रविवार शाम बजरंग दल के कार्यकर्ता आए थे जिन्होंने मूर्ति के आकार को लेकर आपत्ति जताई थी. राजीव का कहना है कि पिछले साल रायपुर में बनी भगवान गणेश की मूर्ति प्रसिद्ध हुई थी. राधा कृष्ण के स्वरूप की जिसे हमारे कस्टमर की डिमांड पर बनाई गई थी.

राजीव पाल ने कहा कि हमारे द्वारा कहा गया जिसे लेकर विवाद है हम उसमें बदलाव कर देंगे लेकिन बजरंग दल नहीं माने हमें पुलिस के हवाले करते हुए थाने के अंदर ही हमारा मुंह करते हुए हम पर केस भी दर्ज करवा दिया जिसे लेकर पुलिस ने हमें गिरफ्तार किया था.

एडशिनल डीसीपी ने बताया पूरा मामला

वहीं एडशिनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि फरियादी बजरंगदल के कार्यकर्ता लक्की अवस्थी द्वारा आवेदन दिया गया था कि बंगाली चौराहे पर कुछ मूर्तिकार हैं उनके द्वारा हिन्दू देवता की विवादास्पद मूर्ति का निर्माण किया गया है. जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है.

शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ खजराना पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत होने के मामले में 299,3(5) की धाराओं में कार्रवाई कर चंद्रपाल, राजीव पाल सहित अनिल पाल को गिरफ्तार किया है. मुंह काला करने की बात सामने आती है तो व जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: MP: छतरपुर में मगरमच्छ का कहर, केन नदी में मछली पकड़ने गए युवक की ली जान, गांव में दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget