एक्सप्लोरर

MP News: 'गौशाला के अंदर जाते ही होते हैं नरक के दर्शन', कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने क्यों दिया ये बयान?

Bhopal News: कांग्रेस नेता ने बताया कि जीव दया गौशाला की स्थिति इतनी बदतर है कि अंदर जाते ही नरक के दर्शन हो जाते हैं. कांग्रेस की टीम ने पाया कि वहां पर तीन गायों के शव पड़े हुए थे.

भोपाल: राजधानी भोपाल (Bhopal) में संचालित जीव दया गौशाला में हजारों की संख्या में गायों के कंकाल मिलने और सैकड़ों गायों के मृत होने का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार को कांग्रेस (Congress) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जीव दया गौशाला का दौरा किया. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता,प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अवनीश भार्गव,जनपद सदस्य राजेश यादव,भरत मीणा,करण सहगल आदि शामिल थे.

कांग्रेस नेताओं ने क्या बताया 

भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जीव दया गौशाला की स्थिति इतनी बदतर है कि वहां किसी व्यक्ति को अंदर जाते ही नरक के दर्शन हो जाते हैं. गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस की टीम ने पाया कि वहां पर तीन गायों के शव पड़े हुए थे. उन्होंने बताया कि सैकड़ों गायों के कंकाल ट्रक से भरकर अन्य जगह ले जाए जा रहे थे. उन्होंने बताया कि गौशाला में गायों के खाने-पीने की कोई सुविधा नहीं है. जो पानी वहां की गायें पी रही हैं, उसमें बड़ी मात्रा में काई जमी हुई है. गायों को खाने के लिए घास भी नहीं मिल रही है.

कांग्रेस का कहना है कि जीव दया गौशाला का संरक्षण बीजेपी के एक नेता द्वारा किया जा रहा है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पशुसंहार कर चमड़े का यह कारोबार किसी बड़े व्यापार को बढ़ावा देने के लिए किया रहा है.उन्होंने बताया कि गौशाला के अंदर यदि कोई व्यक्ति प्रवेश करता है तो वहां पर मौजूद बजरंग दल के लोग उसे निकाल देते हैं.कांग्रेस नेता ने कहा कि जीव दया गौशाला की स्थिति का सरकार को संज्ञान लेना चाहिए.

धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

कांग्रेस की शिकायत पर तत्काल वहां पर पशु चिकित्सक पहुंचे. उन्होंने गायों को इंजेक्शन आदि देकर उनका इलाज प्रारंभ किया. कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि वह जीव दया गौशाला पर शीघ्र ही छापा मारे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे. यदि सरकार इसमें जरा भी आनाकानी करती है,तो कांग्रेस इस मामले को लेकर शीघ्र ही सडक़ों पर उतर आंदोलन करेगी.

जिला शहर कांग्रेस कमेटी भोपाल के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह और कांग्रेस के भोपाल के संभागीय प्रवक्ता प्रशांत गुरुदेव ने बताया कि उक्त मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

MP News: दिल्ली में नए मध्य प्रदेश भवन का कल उद्घाटन करेंगे CM शिवराज, कला और संस्कृति की झलक मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget