एक्सप्लोरर

हर्षा रिछारिया हुईं भावुक, सुसाइड का जिक्र कर बोलीं, 'AI से मेरे फेक वीडियो...', वायरल हुआ पोस्ट

Harsha Richhariya News: हर्षा रिछारिया ने कहा कि मैंने महाकुंभ से प्रतिज्ञा ली थी कि हिंदुत्व के लिए काम करूंगी. युवाओं को जागरूक करूंगी लेकिन कुछ धर्म विरोधी लोग मुझे आगे बढ़ने से रोक रहे हैं.

महाकुंभ में पेशवाई के रथ पर बैठने से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने सुसाइड की धमकी दी है. रोते हुए उन्होंने कहा कि कुछ धर्म विरोधी लोग AI से मेरे वीडियो एडिट कर बदनाम कर रहे हैं. मुझे महादेव ने जिस हद तक हिम्मत दी है. उस हद तक मैं लड़ूंगी. मैं सामना करूंगी.

हर्षा रिछारिया ने आगे कहा, ''लेकिन जिस दिन मैं टूट गई, उस दिन सबका नाम लिखकर जान दूंगी.'' मंगलवार शाम को हर्षा ने इंस्टाग्राम पर 2 मिनट 13 सेकेंड का वीडियो शेयर किया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anchor harsha richhariya (@host_harsha)

कुछ धर्म विरोधी मुझे आगे बढ़ने से रोक रहे-हर्षा रिछारिया

इसमें उन्होंने कहा, ''मैंने महाकुंभ से प्रतिज्ञा ली थी कि हिंदुत्व के लिए काम करूंगी. युवाओं को जागरूक करूंगी. धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करूंगी, लेकिन कुछ धर्म विरोधी लोग रात-दिन मुझे आगे बढ़ने से रोक रहे हैं. मुझे बहुत सारे मैसेज और मेल मिल रहे हैं. पहले मेरे पुराने वीडियो को वायरल किया गया.'' 

मैंने कभी ऐसा नहीं बोला कि मैं साध्वी हूं- रिछारिया

हर्षा रिछारिया ने आरोप लगाते हुए कहा, ''मेरी ही पहचान के लोगों ने ऐसा कराया. वीडियो में दिखाया गया कि ये क्या थी और अब कैसे साध्वी हो सकती है. मैं बता दूं कि मैंने कभी ऐसा नहीं बोला कि मैं साध्वी हूं. मेरा एक प्रोफेशन था, जिसमें मैं काम करती थी.''

AI से फेक वीडियो एडिट कराए गए- हर्षा रिछारिया

उन्होंने आगे कहा, ''फिर ये लोग इस हद तक उतर आए हैं कि AI से फेक वीडियो एडिट कराए. पिछले 10-15 दिनों से सर्कुलेट करा रहे हैं. रोज 25-30 मैसेज आ रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि आपके फेक वीडियो सर्कुलेट किए जा रहे हैं. आपकी बदनामी हो रही है. ऐसा करने वालों पर एक्शन लीजिए.''

मैं सारे नाम लिखकर जाऊंगी-हर्षा रिछारिया

रिछारिया ने ये भी कहा, ''मैं अपने फैसले पर अडिग हूं. जब तक मेरी सांसें चलेंगी. मैं सनातन धर्म के लिए काम करूंगी, लेकिन कुछ लोगों को एक लड़की का आगे बढ़ना नहीं देखा जा रहा. इनके नाम मेरे पास आ चुके हैं. किसी भी सुबह अगर ये पता चलता है कि हर्षा रिछारिया ने सुसाइड कर लिया तो मेरे पास सबके नाम हैं. मैं सारे नाम लिखकर जाऊंगी कि किसने मेरे साथ क्या किया?''

ये भी पढ़ें:

Mahashivratri 2025: उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती से हुई महाशिवरात्रि की शुरुआत, जानें कब तक खुले रहेंगे पट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget