एक्सप्लोरर

Gwalior News: प्रेमिका को लगा मजाक, ग्वालियर में होटल रूम में प्रेमी ने उसके सामने लगा ली फांसी

ग्वालियर में होटल रूम में एक प्रेमी ने प्रेमिका के सामने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. सुसाइड करने की उसकी धमकी को प्रेमिका ने मजाक समझा था. यहां जानें पूरा मामला.

Gwalior Suicide Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में प्रेमी ने होटल के कमरे में अपनी प्रेमिका के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान कम्पू थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय मोनू यादव के रूप में हुई है. मृतक पिछले दो दिनों से होटल में रुका था और आज प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था. इसी दौरान प्रेमिका से विवाद के बाद उसने यह कदम उठा लिया.

पुलिस के मुताबिक प्रेमिका के होटल पहुंचने पर मोनू ने उसके साथ विवाद किया. उसने सुसाइड करने की धमकी भी दी लेकिन प्रेमिका ने इसे मजाक समझा. इसी बीच मोनू ने अपनी गर्दन को तौलिये से बांधा और पंखे से फांसी लगा ली. प्रेमिका तुरंत तौलिया काटने के लिए बाथरूम से स्टील का साबुन होल्डर ले आई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और युवक की मौत हो गई थी.

MP News: पत्नी को प्रेमी के साथ देख बौखलाये पति ने दोनों को पेड़ से बांध कर पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज किया

घटना के तुरंत बाद प्रेमिका ने मृतक प्रेमी मोनू की मां को मामले की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही मोनू की मां और अन्य परिजन होटल पहुंचे. उन्होंने मोनू की प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट भी की.

पुलिस के मुताबिक कि मोनू अपनी प्रेमिका के साथ चार साल से रिलेशन में था और उसने डेढ़ साल पहले भी खुदकुशी की कोशिश की थी. मोनू का एक सप्ताह पहले अपने बड़े भाई लक्ष्मण यादव की पत्नी से विवाद हो गया था. उसने अपनी भाभी को पीटा था. भाभी ने मोनू के खिलाफ कम्पू थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस मोनू को थाने बुला रही थी, जिस वजह से वह दो दिन से शारदा होटल में रुका हुआ था. आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस होटल के कमरे में पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

इसे भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रोमानिया बॉर्डर पर फंसे छात्रों से की बात, आज सात छात्र आएंगे वापस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget