एक्सप्लोरर

Gwalior News: ग्वालियर में जूनियर डॉक्टर ने IPS से की अभद्रता, गाड़ी की चाबी छीन कर गनर को बनाया बंधक

ग्वालियर के गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर डॉक्टर कार में बैठकर शराब पी रहे थे. सीएसपी ऋषिकेश मीणा ने रोका तो आरोपियों ने उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली और मोबाइल भी तोड़ दिया.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में पुलिस और गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय (Gajara Raja Medical College) के जूनियर डॉक्टर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इसकी वजह कार में बैठकर शराब पी रहे जूनियर डॉक्टर्स को रोकना रहा, क्योंकि नगर पुलिस अधीक्षक ने जब शराब पीने वालों को रोका तो आरोपियों ने उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली और मोबाइल भी तोड़ दिया. इसके बाद पुलिस ने हॉस्टल में घुसकर जूनियर डॉक्टर्स को बाहर निकालने के लिए पुलिसिया तरीका अपनाया.

जूनियर डॉक्टर्स ने गनर को बंधक बनाया
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात कुछ जूनियर डॉक्टर सड़क किनारे कार में बैठकर शराब पी रहे थे. इस दौरान गश्त पर निकले सीएसपी ऋषिकेश मीणा ने इन जूनियर डॉक्टर्स को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो यह लोग सीधे महाविद्यालय के हॉस्टल में घुस गए. सीएसपी ने हॉस्टल में गाड़ी दाखिल की तो बड़ी संख्या में हॉस्टल में रहने वाले जूनियर डॉक्टर्स बाहर आ गए. साथ ही उन्होंने सीएसपी की गाड़ी की चाबी छीन ली तथा टायर पंचर कर दिया. इतना ही नहीं उन्होंने सीएसपी का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया. आरोप तो यहां तक है कि जूनियर डॉक्टर्स ने सीएसपी के गनर को बंधक बना लिया और पीटा भी है.

Indore Crime: बोरे में बंद लाश की हुई पहचान, मृतक के भाई ने पत्नी और उसके भंजा पर लगाया हत्या का आरोप

हॉस्टल पहुंची पुलिस
इस घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही पुलिस बल को हुई तो बड़ी तादाद में पुलिस के जवान और अधिकारी जूनियर डॉक्टर्स के हॉस्टल पहुंच गए और उन्होंने डंडा चलाना शुरू कर दिया. इसके बाद छात्रों को खींचकर बाहर निकाला गया तो कई छात्र छत की ओर भागते नजर आए और कुछ छात्रों को गिरने से चोट भी आई है. वहीं सीएसपी से छीना गया मोबाइल और गाड़ी की चाबी बरामद की कर ली गई है.

जूनियर डॉक्टर्स हिरासत में
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मृगांखी डेका ने बताया है कि छह मेडिकल छात्रों को हिरासत में लेकर उनसे कार की चाबी बरामद की गई. पुलिस की ओर से दोषी जूनियर डॉक्टर्स को हॉस्टल से बाहर निकलने के लिए अनाउंसमेंट किया गया मगर वे बाहर नहीं आए. हॉस्टल परिसर में गंभीर अपराध हुआ है इसलिए जूनियर डॉक्टर्स को हॉस्टल से निकाल कर थाने ले जाया गया है. जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:

Khandwa Road Accident: खंडवा से इंदौर आ रही यात्री बस भूतिया नदी में गिरी, 2 लोगों की मौत 20 से ज्यादा घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget