एक्सप्लोरर

चीतों को पानी पिलाने वाले सत्यनारायण को गुर्जर समाज ने किया सम्मानित, नौकरी मिली वापस

कूनो नेशनल पार्क में चीतों को पानी देने पर शख्स ने कहा कि आसपास पानी नहीं था, लिहाजा मेरे पास कट्टी में पानी था तो चीतों को पिला दिया. अब वीडियो किसने बनाया, ये मेरी जानकारी में नहीं है.

Cheetahs Viral Video: मध्य प्रदेश के श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के चीतों को परात में पानी पिलाकर वायरल होने वाले सत्यनारायण गुर्जर को राहत मिली है. उन्हें नौकरी से हटाए जाने के बार फिर से कूनो अमले की गाड़ी के ड्राइवर के तौर पर कूनो प्रबंधन ने रख लिया है.

गुर्जर समाज के लोगों ने श्योपुर जिला मुख्यालय पर सत्यनारायण का सम्मान किया. इस दौरान सत्यनारायण ने कहा कि मुझे किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं है और मुझे वापस काम पर रख लिया गया है.

वीडियो को लेकर क्या बोले सत्यनारायण गुर्जर?

सत्यनारायण गुर्जर ने कहा, ''मेरी निजी गाड़ी अगरा रेंज में किराए से लगी हुई है, जिस पर मैं ही ड्राइवरी करता हूं. उस दिन भी हम चीतों की निगरानी में थे और सुबह 9 बजे की बात थी. चूंकि चीते दिन में नहीं चलते हैं और आसपास पानी नहीं था, लिहाजा मेरे पास कट्टी में पानी था तो चीतों को पिला दिया. अब वीडियो किसने बनाया और वायरल कर दिया, ये मेरी जानकारी में नहीं है.''

उन्होंने कहा, ''वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मुझे घर जाने के लिए कह दिया था, लेकिन सोमवार को मुझे फिर से वापस काम पर रख लिया है.''

सत्यनारायण ने कहा कि हम भी वनक्षेत्र में ही निवास करते हैं और वन्यजीवों के प्रति हमारा प्रेम हमारे बड़े बुजुर्गों के समय से रहा है और उन्हीं से हमने ये सीखा है.

नौकरी से हटाए जाने पर सोशल मीडिया पर प्रशासन को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी एक्स पर वीडियो पोस्ट किया.

मंदिर पर हुआ सम्मान
सत्यनारायण गुर्जर का मंगलवार की दोपहर को भगवान श्री देवनारायण मंदिर पर सम्मान किया गया. इस दौरान गुर्जर समाज के लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाई और माला पहनाई.

वक्फ कानून के खिलाफ SC पहुंचे MP कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद, रद्द करने की मांग

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget