एक्सप्लोरर

Indore News: तेंदुए की खाल और नाखूनों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 लोग गिरफ्तार

Indore News: क्राइम ब्रांच की टीम ने स्थानीय खुड़ैल पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई कर 5 तस्करों को 70 लाख की कीमत रखने वाली खाल, नाखून और अन्य अंगों समेत गिरफ्तार किया है.

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर में शनिवार को इंदौर क्राइम ब्रांच व खुड़ैल पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आए. दरअसल, इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में वन्य जीवों की तस्करी करने वाला एक गिरोह सक्रिय था, जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा लगातार दी जाती रही है. हाल ही में गिरोह में 5 सदस्य तेंदुए की खाल और दर्जन भर नाखून बेचने के लिए सक्रिय हुए थे, जिसकी जानकारी इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली. इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने स्थानीय खुड़ैल पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई कर 5 तस्करों को 70 लाख की कीमत रखने वाली खाल, नाखून और अन्य अंगों समेत गिरफ्तार किया है.

बता दें कि तेंदुए की खाल और नाखून तांत्रिक क्रियाओं में इस्तेमाल किए जाते हैं और अनैतिक लाभ उठाने के हिसाब से गिरोह के सदस्य अक्सर शिकार किया करते हैं. हाल ही में उन्होंने देवास जिले के जंगलों में एक तेंदुए का शिकार कर उसे मार गिराया. तेंदुए की खाल, हड्डी और नाखूनों को बेचने के लिए तस्कर गिरोह सक्रिय हुआ, जिसकी सूचना मिलने पर खुड़ैल पुलिस व इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की है.

पुलिस ने पांच तस्करों को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने 5 आरोपी तस्करों से तेंदुए की खाल, हड्डी, एक दर्जन से अधिक नाखून, एक बंदूक और एक टू व्हीलर गाड़ी जब्त की है. आरोपियों के नाम चंपालाल, शाहरूख, अहमदरजा उर्फ सोनू, यासीन और सलीम खान के रूप में हुई है. प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि गिरोह का मुख्य सरगना चंपालाल कन्नौजे है, जो एक शिकारी है. उसी ने ग्राम पठारीपाला में अपनी बंदूक से तेंदुए का शिकार किया और उसकी खाल व नाखून निकालकर अपने साथी तस्करों को लाखों रुपये में बेचने के लिए दिए. बताया जा रहा है कि आरोपी शिकारी चंपालाल देवास में हिरन के शिकार के मामले में पहले भी जेल जा चुका है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें :-

Sehore News: क्या ऐसे होगा सीएम शिवराज का ड्रीम प्रोजेक्ट 'मॉडल बुधनी' कामयाब? सीहोर में हाल बेहाल

Swachh Survekshan 2021: ‘अरे वाह भिया, छा गया अपना इंदौर फिर से’, सीएम शिवराज ने इस अंदाज में दी बधाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget