एक्सप्लोरर

MP: जबलपुर में नामी डॉक्टरों पर पार्टनर्स के साथ धोखाधड़ी का आरोप, जांच के बाद मुकदमा दर्ज

MP News: जबलपुर में शिकायत पर नामी डॉक्टरों के खिलाफ धोधाखड़ी का मामला दर्ज हुआ है. पार्टनर्स के खिलाफ धोखा देनेवाले आरोपी डॉक्टरों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Jabalpur News: जबलपुर में नामी और रसूखदार डॉक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है. मामला चार पार्टनरों को धोखा देने से जुड़ा है. शिकायत पर शहर के लार्डगंज थाना में एफआईआर रजिस्टर्ड की गई है. पुलिस ने ओमेगा चिल्ड्रन हॉस्पिटल के संचालक डॉ हर्षे दंपत्ति सहित 4 पार्टनरों पर आपराधिक षड्यंत्र और अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है.

एसपी को आवेदन देकर गोलबाजार स्थित ओमेगा चिल्ड्रन हॉस्पिटल संचालक डॉ. हर्षे दंपत्ति समेत चार पार्टनरों के खिलाफ डॉ. आनंद तिवारी और सुधांशु तिवारी की तरफ से शिकायत की गई थी.

रसूखदार डॉक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

लार्डगंज थाना में दर्ज एफआईआर के मुताबिक ओमेगा हॉस्पिटल एंड ब्लड बैंक नाम से एक फर्म 2008 में रजिस्टर्ड कराई गई थी. फर्म में आवेदक डॉ आनंद तिवारी और हिमांशु तिवारी के साथ अनावेदक डॉ. बलवंत हर्षे, डॉ निरूपमा हर्षे, डॉ नीता भाटिया और सुज्जल भाटिया पार्टनर थे. शिकायत में बताया गया कि आपसी मतभेद के चलते साल 2018 में अनावेदक 4 पार्टनरों ने अमानत में खयानत करते हुए षड्यंत्रपूर्वक मिलते-जुलते नाम से ओमेगा चिल्ड्रन हॉस्पिटल फर्म का गठन कर लिया.

पुलिस ने शिकायत की जांच में क्या पाया?

उसी बिल्डिंग में पुरानी फर्म की मशीनों, उपकरणों और कर्मचारियों के साथ हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है. पुलिस ने शिकायत की जांच में पाया कि चारों पार्टनरों ने आपराधिक षड्यंत्र कर आवेदकों के व्यवसाय की पूंजी और उनकी गुडविल (मुनाफे) को धोखे से अपहरित कर लिया. जांच के आधार पर डॉ. बलवंत हर्षे, निरूपमा हर्षे, डॉ. नीता भाटिया और सुज्जल भाटिया के खिलाफ धारा 406, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल किसी आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: Global Investors Summit 2023: 'देश में आईटी का अगला डेस्टिनेशन होगा इंदौर', CM शिवराज ने निवेशकों से की चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget