एक्सप्लोरर

Indore Crime: इंदौर में पूर्व पार्षद के खिलाफ बंदूक की नोंक पर धमकाने का आरोप, एफआईआर दर्ज

MP Crime: इंदौर के सदर बाजार इलाके में रहने वाले पूर्व पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ एक पत्रकार ने बंदूक की नोंक पर धमकाने और डराने का आरोप लगाया है. घर में तोड़फोड़ करने के भी आरोप हैं.

MP News: इंदौर में एक पूर्व पार्षद द्वारा एक पत्रकार पर हमला करने के आरोप लगाए गए हैं. पीड़ित पत्रकार ने पुलिस से मामले की शिकायत की है. आरोप है कि अनवर कादरी ने पत्रकार को धमकाया और डराया.  वाट्सएप पर पूर्व पार्षद के खिलाफ खबर चलाने को लेकर ये पूरा विवाद सामने आया है.  मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

इंदौर के सदर बाजार इलाके में रहने वाले पूर्व पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ पत्रकार जावेद खान ने बंदूक की नोंक पर धमकाने और डराने का आरोप लगाया है.  सदर बाजार पुलिस थाने में अनवर कादरी और उसके कुछ साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया है.

बड़वाली चौकी क्षेत्र में हुई घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पूर्व पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ शिकायत मिली है. जहां सदर बाजार इलाके में रहने वाले एक स्थानीय अखबार के पत्रकार जावेद खान के घर अनवर कादरी रात को बंदूक लेकर अपने कुछ साथियां के साथ घुस गए. आरोप है कि कादरी ने  जावेद खान को खबर लिखने को लेकर धमकाया. घटनाक्रम का वीडियो भी पीड़ित ने पुलिस को सौंपी है. जावेद ने पुलिस को बताया कि पूर्व पार्षद ने न केवल उसे बंदूक की नोंक पर धमकाया बल्कि घर में महिलाओं से बदसलूकी और घर में तोड़फोड़ भी की है. 

इधर घटना के बाद जावेद खान का पुलिस ने मेडिकल करवाया है.  वहीं सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है.  पुलिस ने जावेद खान की शिकायत पर अनवर कादरी, अनीस, जुबेर, और असलम के खिलाफ केस दर्ज किया है.

पीड़ित ने पुलिस को ये भी बताया कि वह साउथ बजरिया में रहता है.  उसका पेशा पत्रकारिता का है और समाज से जुडे मुद्दों को वो उठाता है.  उसने अनवर कादरी के खिलाफ अवैध संपत्तियों को लेकर खबर लिखी थी.  जिसे व्हाट्सएप पर डाला था.  बस यही कारण था कि अनवर कादरी ने उस पर हमला कर दिया.  अनवर कादरी ने उसे मारा और हाथ पैर तथा सीने पर चोट पहुंचाई. 
पूर्व पार्षद ने भी दर्ज करवाया केस
इस मामले में पूर्व पार्षद अनवर कादरी ने भी जावेद खान पर मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत के मुताबिक कादरी ने कहा कि उसे जावेद ने फोन पर धमकाया और कहा कि मैं पहलवान हूं तुम सतर्क रहना मुझसे.  
एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक कादरी सहित चार के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की है.  कादरी ने भी जावेद पर फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है.  

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget