एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ हुई FIR दर्ज, इस ट्वीट से जुड़ा है मामला

Digvijaya Singh News: एडवोकेट राजेश जोशी ने देर रात तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज की थी. एडवोकेट के अनुसार, पोस्ट में गोलवलकर को दलित और मुस्लिम का विरोधी बताया गया था, जो अनर्गल और झूठा है. 

FIR Against Digvijaya Singh: इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक स्व. माधव गोलवलकर को लेकर ट्वीट किया था. एडवोकेट राजेश जोशी ने देर रात तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज की थी. एडवोकेट की शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में गोलवलकर को दलित और मुस्लिम का विरोधी बताया गया था, जो अनर्गल और झूठा है. 

ये था दिग्विजय सिंह का ट्वीट


MP News: इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ हुई FIR दर्ज, इस ट्वीट से जुड़ा है मामला

पुलिस ने बताई रिपोर्ट दर्ज करने की बात

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की तस्वीर के साथ अनर्गल पोस्ट प्रसारित की थी. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर इंदौर में एक एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर इंदौर की तुकोगंज थाना में दर्ज हुई है. दिग्विजय सिंह के खिलाफ़ यह शिकायत अधिवक्ता राजेश जोशी ने दर्ज करवाई. राजेश जोशी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि खराब करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए पुलिस से इस मामले की शिकायत की. शिकायत के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की तस्वीरों के साथ एक अनर्गल पोस्ट प्रसारित की थी, जिसे लेकर शिकायत मिली थी, जिसपर एफआईआर दर्ज की गई है.

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं दिग्विजय सिंह

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हमेशा से ही आरएसएस और बीजेपी दिग्विजय सिंह के निशाने पर होती है. इस बार दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से आरएसएस के सरसंघ चालक माधव सदाशिव राव गोलवलकर के संबंध में एक पोस्ट शेयर कर दी. इंदौर के सुदामा नगर निवासी अधिवक्ता राजेश जोशी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई.

आपको बता दें राजेश जोशी मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं और इंदौर की तुकोगंज  क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के खिलाफ़ उन्होंने आरएसएस की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई. तुकोगंज थाना पुलिस ने बताया कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ़ धारा 153 ए, 469, 500 और 505 IPC के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: Ladli Bahna Sammelan: जहां बीजेपी कमजोर, वहां लाडली बहनों के सहारे CM शिवराज? अब तक इन जिलों में हो चुके हैं सम्मेलन

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget