एक्सप्लोरर

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने तलवार के साथ दिखाई कलाबाजी, वायरल हुआ वीडियो

MP News: इंदौर ने तलवारबाजी का एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है. 5 हजार से ज्यादा महिलाओं ने एक साथ तलवारबाजी की. इस दौरान सीएम यादव ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया.

Indore Fencing World Record: इंदौर में शनिवार को तलवारबाजी का एक नया विश्व रिकॉर्ड बना. नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान 5 हजार से ज्यादा महिलाओं ने एक साथ तलवारबाजी कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इंदौर का नाम दर्ज करवाया है. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मंच पर दोनों हाथों से तलवारबाजी का प्रदर्शन करते नजर आए. कार्यक्रम में 12 साल की बालिकाओं से लेकर 50 वर्षीय महिलाओं ने भी हिस्सा लिया. 

इसके लिए इंदौर में पिछले दो महीने से 35 स्थानों पर महिलाओं को तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा था. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने न केवल अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया बल्कि साबित कर दिया कि वे  पुरुषों से कम नहीं है.

महिलाओं के खाते में 1573 करोड़ रुपये ट्रांसफर
इस कार्यक्रम के दौरान सीएम यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ हितग्राहियों के खातों में 1573 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है. बहनों को अभी हर महीने 1250 रुपये की राशि दी जा रही है. उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जाएगा. 

वहीं, सीएम यादव ने रसोई गैस सिलेंडर रीफिल के लिए 26 लाख बहनों के खाते में 55 करोड़ रुपये और 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 333 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक और सौगात दी जा रही है. शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत की बजाय 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. ये महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा.

इसके साथ ही कार्यक्रम की प्रमुख मुस्कान भारती ने कहा कि जिस तरह से महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहे हैं. उसी के चलते इस तरह के अभियानों की शुरुआत की गई है. हिंदू-युवतियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में शिरकत की है. 

यह भी पढ़ें: नवंबर की शुरुआत गर्म, लेकिन अंत में चरम पर होगी ठंड, जानें मौसम विभाग के अपडेट में क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget