एक्सप्लोरर

Election 2023: चुनावी राज्य में माहौल बिगाड़ने की साजिश, गुंडा बनने के लिए मस्जिद के इमाम को मारा चाकू

Khandwa: नाबालिक अपराधियों ने पूछताछ में कहा कि वह उज्जैन के मशहुर गुंडे दुर्लभ कश्यप की तरह बनना चाहत थे. इससे उनका भी नाम बड़ा हो. साथ ही उन्हें कुछ अन्य लोगों ने ऐसी घटना करने के लिए उकसाया था.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के खंडवा (Khandwa) में एक मस्जिद के इमाम और अन्य एक युवक पर रविवार रात चाकुओं से हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन पांच आरोपियों में से चार नाबालिग और एक बालिग है. पुलिस के अनुसार  शहर में अशांति का माहौल बनाने के लिए इन आरोपियों का उपयोग किया गया. इस बात का भी खुलासा हुआ है कि इन सभी ने उज्जैन के कुख्यात गुंडे दुर्लभ कश्यप की तरह अपना नाम मशहूर करने के लिए  वारदात को अंजाम दिया था.

वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 16 से 17 साल के तीन नाबालिकों को कस्टडी में लेकर पुछताछ की. आरोपियों ने एक दूसरे 16 साल के लड़के और आरोपी राजा राठौर के साथ इमाम और नमाजी युवक को चाकू मारना कबूल किया. पूछताछ के बाद इन तीनों नाबालिक आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश कर इन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया. साथ ही राजा और उसके साथी की तलाश की जा रही है. 
 
नाबालिगों को किसी ने उकसाया
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के अनुसार पांच मुख्य आरोपियों  के अलावा इस मामले में पुलिस को साजिश रचने वालों की भी तलाश है. पकड़े गए लड़कों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने कुछ लोगों के उकसाने पर वारदात को अंजाम दिए हैं. पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्त  कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने इन नाबालिगों को उकसा कर अशांति फैलाने के मकसद से इस घटना को अंजाम दिया है. 

क्या था मामला
रविवार रात करीब 8 बजे अंजनी टाकिज तिराहे से कुछ दूर गली में मोहम्मदी मस्जिद में नमाज पढ़ाने जा रहे इमाम शेख हुजैफा पुत्र शेख फाजील निवासी हरिगंज और  युवक मोहम्मद तलहा के सीने पर चाकू मारकर दोनों की हत्या का प्रयास किया गया था. रविवार को रात में करीब आठ बजे हुए इस घटना के बाद से मुस्लिम समाज में आक्रोश है. उन्होंने पुलिस को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया है. पदमनगर थाने में इमाम शेख हुजैफा और मोहम्मद तलहा की शिकायत पर अलग-अलग दाराओं में मामला दर्ज किया गया था. आरोपितों पर धारा 307 सहित अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई थी. पुलिस ने इस चुनौती पूर्ण मामले को 24 घंटे में ही सुलझा लिया. 

दुर्लभ कश्यप की तरह मशूहर गुंडा बनना चाहते थे
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि नाबालिग आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह उज्जैन के मशहुर गुंडे दुर्लभ कश्यप की तरह बनना चाहत थे. इससे उनका भी नाम बड़ा हो. इसके लिए उन्हें कुछ अन्य लोगों ने इस प्रकार की घटना करने के लिए उकसाया था. इससे उनका नाम भी शहर में मशहूर हो जाएगा. पुलिस अब उन्हें उकसाने वाले लोगों के बारे में पता लगा रही है. वहीं मस्जिद पहुंच मार्ग की गली में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था. इसमें मोहम्मद तलहा के साथ हुई घटना का वीडियो कैद हो गया था. पुलिस ने वीडियो और डीवीआर जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी.

सीसीटीवी कैमरे से मिला सुराग
इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि इमाम और नमाजी के साथ चाकूबाजी करने वाले मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी राजा राठौर और एक अन्य की तालश की जा रही है वे अभी फरार है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्त में ले लिया जाएगा. पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं. इनकी तलाश की जा रही है इस मामले में और आरोपी बढ़ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Caste Politics: मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सवाल, पूछा- किन शास्त्रों की बात कर रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget