एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह के भाई बोले, 'उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं, कांग्रेस...', रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमलोग कबतक भुगतेंगे.

Laxman Singh News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तुरंत नेशनल कांफ्रेंस से समर्थन वापस ले लेना चाहिए.

मध्य प्रदेश के राघोगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक रह चुके लक्ष्मण सिंह के इस बयान ने न सिर्फ कांग्रेस पार्टी को असहज कर दिया है, बल्कि राजनीति में भी उबाल ला दिया है. बीजेपी ने लक्ष्मण सिंह के बयान को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा.

बीजेपी का निशाना

एमपी बीजेपी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''दिग्विजय सिंह के भाई व कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने INDI गठबंधन समेत अपनी ही पार्टी के नेता राहुल गाँधी पर उठाए सवाल...''

उन्होंने कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को भी निशाने पर लिया. ''रॉबर्ट वाड्रा जीजा जी, राहुल जी का...उसने क्या कहा...मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया. ये बचपना हमलोग कब तक झेलेंगे. राहुल गांधी सोच समझकर बात करें, वो नेता प्रतिपक्ष हैं.'' 

मंगलवार को पहलगाम में हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए राघौगढ़ में आयोजित शोक सभा के दौरान लक्ष्मण सिंह ने कहा,  ''मैं यह सब कैमरे के सामने कह रहा हूं, ताकि किसी को भ्रम न हो. कांग्रेस को बोलने से पहले 10 बार सोचना चाहिए, नहीं तो चुनाव में जनता इसका जवाब देगी.''

उमर अब्दुल्ला पर क्या कुछ बोले?

लक्ष्मण सिंह ने कहा, ''चुनी हुई सरकार यह तय करती है कि फौज कहां लगेगी और पुलिस कहां लगेगी. जहां फौज लगी है, वहां इन्होंने हमला नहीं किया. जहां टूरिस्ट थे, वहां मुख्यमंत्री ने पुलिस क्यों नहीं लगाई. एक सिपाही क्यों नहीं था, एक गोली नहीं चली. इसका दोषी कौन है, आतंकवादी तो है ही, पर वो मिला हुआ है. जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिला हुआ है. कांग्रेस को मैंने मेल किया है. राहुल गांधी से भी कहूंगा कि उनसे समर्थन खींच लीजिए. कांग्रेस पार्टी को समर्थन वापस लेना चाहिए. इसको डिसमिस कीजिए. क्या कारण है, उमर अब्दुल्ला ने जवाब नहीं दिया.'' 

(इनपुट पीटीआई से)

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result Highlights: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget