एक्सप्लोरर

धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में टीन शेड गिरने से एक की मौत, 10 श्रद्धालु घायल

Dhirendra Shastri Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. वहीं 10 अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Bageshwar Dham News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा हुआ है. धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से एक दिन पहले गुरुवार (2 जुलाई) को सुबह आरती के बाद टीन शेड गिर गया.

इस दौरान लोहे का एंगल एक श्रद्धालु के सिर पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में 10 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

डॉक्टर ने क्या कहा?

छतरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक को मृत अवस्था में लाया गया था. उसका पोस्टमॉर्टम किया गया है. एक मरीज सीटी स्कैन किया गया है. उसकी हालत ठीक है.

घायल श्रद्धालु ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुआ, जब बारिश से बचने के लिए लोग टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे. 

मृतक श्रद्धालु की पहचान अयोध्या निवासी राजेश कुमार कौशल के रूप में हुई है. वे अपने परिवार के 6 लोगों के साथ बुधवार रात बागेश्वर धाम पहुंचे थे. शुक्रवार (4 जुलाई) को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है, जिसके लिए वे दर्शन करने आए थे.

धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम में ही मौजूद हैं. बागेश्वर धाम के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से जन्मदिन को लेकर श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है. आज सुबह ही लिखा, ''सिर्फ़ एक दिन शेष…पूज्य सरकार के जन्मोत्सव में…आप सभी सादर आमंत्रित है बागेश्वर धाम पीठ पर…''

हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिन को बागेश्वर धाम में एक बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं. जन्मदिन के मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों से अपील की है कि वे उन्हें उपहार के रूप में ईंटें दान करें. इस ईंट का इस्तेमाल अस्पताल बनाने में किया जाएगा. पिछले दिनों धीरेंद्र शास्त्री ने कैंसर अस्पताल की नींव रखी थी.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget