एक्सप्लोरर

MP News: अपनी 'सांस' देकर दूसरों की जान बचाएगी MP पुलिस, DGP ने भोपाल में किया ट्रेनिंग का शुभारंभ

CPR Method: मध्यप्रदेश पुलिस ने सराहनीय पहल की है. शनिवार से प्रदेश भर की पुलिस के लिए सीपीआर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया है. पुलिस जवानों को डॉक्टर बकायादा प्रशिक्षण दे रहे हैं.

CPR Method: मध्यप्रदेश की पुलिस अब अपनी सांस देकर दूसरों की जान बचाएगी. पुलिस को सीपीआर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत आज शनिवार को पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने राजधानी भोपाल के नेहरु नगर पुलिस लाइन में की है. राज्य के सभी थानों में डॉक्टर पुलिस को प्रशिक्षित करेंगे की इमरजेंसी में घायल या पीड़ित को कैसे अपनी सांस देकर जिंदगी बचानी है. कुछ दिनों से देखने में आ रहा है कि पुलिस महिला-पुरुष जवान लोगों को सीपीआर देकर जान बचा रहे हैं.

पुलिस देगी अपनी सांस

सीपीआर देने के वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल होते रहते हैं. अब प्रक्रिया को कंपलसरी कर दिया गया है. मध्यप्रदेश की पुलिस को डॉक्टर बकायादा प्रशिक्षण दे रहे हैं. इमरजेंसी के दौरान पुलिस जवान लोगों की जान बचा सकेगा. एक दिन पहले शुक्रवार को अभियान की शुरुआत होमगार्ड जवानों के लिए गई थी. शनिवार से प्रदेश भर की पुलिस के लिए सीपीआर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया है. शनिवार से शुरु हुए प्रशिक्षण के दौरान सीपीआर या कृत्रिम श्वसन की जानकारी देते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि कई बार व्यक्ति की अचानक सांस रुक जाती है या फिर कार्डिएक अरेस्ट की स्थिति में सांस नहीं आती है. इस अवस्था में सीपीआर देकर लोगों की जान बचाई जा सकती है.

बचाएगी दूसरों की जान 

सीपीआर के जरिए बेहोश व्यक्ति को सांस देने से फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलती है. इससे शरीर में पहले से मौजूद ऑक्सीजन वाला खून संचारित होने लगता है. बीएमओ बीबी शर्मा की तरफ से इछावर के सिविल अस्पताल में पुलिसकर्मियों को सीपीआर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बीएमओ बीबी शर्मा ने बताया कि सीपीआर कोई दवा या इंजेक्शन नहीं है. यह एक तरह की प्रक्रिया है. इसका इस्तेमाल मरीज के शरीर पर किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में व्यक्ति की सांस रुक जाने पर सांस वापस लाने तक या दिल की धडक़न सामान्य हो जाने तक छाती को दबाया जाता है. इससे शरीर में पहले से मौजूद खून संचारित होने लगता है और व्यक्ति के साथ कोई अनहोनी नहीं होती है.

MP Politics: कोल महाकुंभ में अमित शाह ने की CM शिवराज की तारीफ, आदिवासियों के लिए किए ये काम गिनाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget