एक्सप्लोरर

Indore News: देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, पुलिस ने पुतला दहन से रोका

MP News : एसीपी दिसेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने परमिशन लिया था. उन्होंने मशाल रैली निकाली लेकिन पुतला दहन की अनुमति उन्होंने नहीं ली थी, इस वजह से पुतले को वहां से हटा दिया गया.

इंदौर: डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के बढ़ते दामों से महंगाई में इजाफा हो रहा है. जिसे देख काँग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में मशाल रैली निकाल प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के पुतले के दहन का प्रयास किया. पुलिस प्रशासन ने पुतला दहन करने से रोक दिया. पुलिस का कहना है कि कांग्रेस को मशाल रैली की इजाजत तो दी गई थी, लेकिन पुतला दहन की इजाजत नहीं दी गई थी.

कांग्रेस नेताओं ने की सरकार की नीतियों की आलोचना 

इंदौर के पालदा क्षेत्र में कांग्रेस ने महंगाई को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राकेश सिलावट के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली. इस विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस के कई बड़े नेता भी पहुंचे और महंगाई को लेकर सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की. कांग्रेस नेताओं ने देश में बढ़ती महंगाई के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है और उससे जनता त्रस्त हो चुकी है.
Indore News: देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, पुलिस ने पुतला दहन से रोका

महंगाई के विरोध में शुक्रवार रात निकाली गई इस मशाल रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस मशाल रैली के बाद एक बड़े से महंगाई रूपी पुतले के दहन की तैयारी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की थी, लेकिन पुतला दहन की परमिशन नहीं होने के चलते पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुतला दहन नहीं करने दिया. पुतला दहन से पहले ही पुलिस ने महंगाई के पुतले को वहां से हटा दिया. 

पुलिस ने पुतला दहन से क्यों रोका

राकेश सिलावट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक यहां से हटाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है. सिलावट ने माना की उन्होंने पुलिस प्रशासन से मशाल रैली और पुतला दहन की परमिशन मांगी थी. उन्हें मशाल रैली की अनुमति तो मिली थी लेकिन पुतला दहन की अनुमति उन्हें नहीं दी गई.

एसीपी दिसेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने परमिशन लिया था. उन्होंने मशाल रैली निकाली लेकिन पुतला दहन की अनुमति उन्होंने नहीं ली थी, इस वजह से पुतले को वहां से हटा दिया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने किसी भी तरह का बल प्रयोग नहीं किया. 

यह भी लिखें

Indore News: 'कभी-कभी बीजेपी भी मोहब्बत की बातें कर लिया करे', कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का तंज

MP Politics: शहादत पर मचा है सियासी घमासान, जयवर्धन के बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget