एक्सप्लोरर

MP: RSS से जुड़े हैं कांग्रेस विधायक भेरू सिंह बापू? बोले- 'गंदी राजनीति करने वाले और...'

MP News: कांग्रेस विधायक भेरू सिंह बापू का संघ से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद सियासत गरमा गई है. उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश बताकर कोर्ट जाने की बात कही और कांग्रेस से नाता जताया.

MP News: आगर मालवा जिले के सुसनेर से कांग्रेस विधायक भेरू सिंह बापू का एक वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति गरमा गई. इस वीडियो में वह खुद को संघ का सदस्य बता रहे हैं और एक सोशल मीडिया पोस्ट में संघ के लोगों का स्वागत करते दिख रहे हैं.

अब विधायक भेरू सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सामाजिक और राजनीतिक विरोध की राजनीति करार दिया है. उन्होंने कहा कि वीडियो में उन्होंने जो कहा कि वह सोंधिया समाज की बैठक में समाज के संदर्भ में कहा था.

वीडियो जारी करने वाले के खिलाफ जाएंगे कोर्ट- भेरू सिंह
उन्होंने कहा, "समाज में दो अलग-अलग गुट हैं, जिसके चलते उनके विरोधी गुट ने वास्तविकता को छिपाकर यह वीडियो जारी किया है." उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कांग्रेस के साथ हमेशा रहे हैं. गंदी राजनीति करने वाले और गंदी सोच रखने वाले लोग इस तरह की हरकत करते हैं. विधायक भेरू सिंह ने वीडियो जारी करने वाले के खिलाफ कोर्ट जाने की बात भी कही है.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?
गौरतलब है कि वायरल वीडियो में कांग्रेस विधायक खुद को कांग्रेस विधायक होने के बावजूद संघ से जुड़ा हुआ होने का दावा करते दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी.

हाल ही में पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसके बाद कांग्रेस विधायक भेरू सिंह के वीडियो आने पर भी इस तरह की कार्रवाई की बात पार्टी के अंदर होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है.

कांग्रेस विधायकों की संघ को समर्थन करने की मजबूरी है- बीजेपी
कांग्रेस विधायक का वीडियो सामने आने के बाद अब इस पर राजनीति भी हो रही है. बीजेपी नेता हितेश वाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस विधायकों की संघ को समर्थन करने की मजबूरी है, क्योंकि वे जानते हैं कि बिना संघ की नीति और रीति के जन समर्थन नहीं मिलेगा और वे चुनाव नहीं जीत पाएंगे.

उन्होंने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उन्होंने कांग्रेस से किनारा किया, तब चुनाव जीते, लेकिन पार्टी से जुड़ने के बाद हार का सामना करना पड़ा.

वहीं कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने विधायक को क्लीन चिट देते हुए कहा कि वह कांग्रेस के सिपाही हैं और उन्होंने कांग्रेस के लिए क्षेत्र में बहुत काम किया है. उनके बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget