एक्सप्लोरर

MP News: चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का मध्य प्रदेश में अहम दौरा, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Indore News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को शहर आएंगे. वह देवी अहिल्याबाई होल्कर की 228वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे.

CM Yogi Adityanath Indore Visit: लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 15 सितंबर को निकालने वाली पालकी यात्रा में इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश से इस बात की कन्फर्मेशन देवी अहिल्या उत्सव समिति को मिल चुकी है. समिति अब अपने कार्यक्रमों में बदलाव करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के स्वागत की तैयारी कर रही है. देवी अहिल्या की नगरी इंदौर में 15 सितंबर को अहिल्या पालकी यात्रा का आयोजन किया जाना है. हर साल यह यात्रा निकल जाती है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को शहर आएंगे. वह देवी अहिल्याबाई होल्कर की 228वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे. शहर में सीएम योगी के आने की तैयारी से जुड़ा एक और कार्यक्रम चल रहा है. देवी अहिल्याबाई होल्कर के कार्यक्रम में सीएम योगी को बुलाने का फैसला यहां हुई अहिल्योत्सव समिति की बैठक में लिया गया. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और देवी अहिल्या उत्सव समिति के अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा "हमने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 13 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. पूरी सम्भावना है कि वे इसमें भाग लेकर उस उत्सव को गरिमा प्रदान करेंगे."

सुमित्रा महाजन ने क्या कहा
सुमित्रा महाजन ने कहा कि देवी अहिल्या बाई हम सभी की माता हैं. समिति पिछले 108 वर्षों से अहिल्याबाई होल्कर की पुण्य तिथि जयंती महोत्सव मनाती आ रही है. उन्होंने कहा कि जब शहर के बाहर से लोग यहां आते हैं तो देवी अहिल्या बाई के बारे में पूछते हैं कि यहां देखने लायक क्या है. अभी तक हम ऐसी जगह नहीं बना पाए थे, लेकिन अब सरकार ने जमीन दे दी है और हम जल्द ही वहां अहिल्या बाई के व्यक्तित्व, कृतित्व और चरित्र को समाहित करते हुए एक भव्य स्मारक बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं. 

वहीं मुख्य कार्यक्रम के संयोजक सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इस बार कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने पालकी यात्रा की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि रास्ते में पड़ने वाले सभी मंच सड़क के एक तरफ बनाए जाएंगे. यात्रा के समय स्वागत मंचों से लाउडस्पीकर भी बजने लगेंगे. यात्रा में शोर मचाने वाले डीजे आदि शामिल नहीं होंगे. कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि अहिल्याबाई की सोच देश की अखंडता से जुड़ी थी. आज ताई उसी सोच को आगे बढ़ा रही हैं. यह हर वर्ग का उत्सव है और सभी को इसमें भाग लेना चाहिए.

MP News: PM मोदी के जन्मदिन पर इंदौर में लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर, देशभर के 150 डॉक्टर भाग लेंगे

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget