एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जबलपुर यूरिया घोटाले में हुई दो गिरफ्तारी, सीएम ने कहा- किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा दोषियों को

जबलपुर यूरिया वितरण घोटाले में दो गिरफ्तारियां हो चुकी है. शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले पर फॉलो अप बैठक की. इस दौरान सीएम ने कहा कि किसी भी दोषियों बख्शा नहीं जाएगा.

MP News: जबलपुर यूरिया वितरण घोटाले में अब तक दो गिरफ्तारियां हो चुकी है. इसके साथ ही मामले से जुड़े दो लोगों से पूछताछ भी चल रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार दूसरे दिन इस मामले में अधिकारियों से अपडेट लिया है.उन्होंने साफ कर दिया कि सरकार के निर्देशों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध ऐसी कार्यवाही की जाए. जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह के कार्यों में लिप्त होने का साहस न कर सके.

निर्दोष को न मिले सजा
जबलपुर संभागायुक्त बी चंद्रशेखर ने जानकारी दी कि प्रकरण में दो स्तर पर कार्यवाही की गई है. अब तक तीन लोगों, बिलासपुर निवासी ट्रांसपोर्ट द्वारिका गुप्ता, भोपाल निवासी जयप्रकाश सिंह और नोएडा के राजेन्द्र चौधरी के विरूद्ध एफआईआर की गई है. जयप्रकाश सिंह और राजेन्द्र चौधरी को हिरासत में ले लिया गया है. जबलपुर के शुभम बिड़ला और नवीन झा से भी पूछताछ की जा रही है. साथ ही यूरिया बरामद करने के लिए विभिन्न गोडाउन पर छापेमारी की कार्यवाही भी जारी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि कोई दोषी बचे नहीं. प्रकरण की वैज्ञानिक तरीके से छानबीन की जाए, साथ ही अनावश्यक किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाए.

MP News: मध्य प्रदेश में 6 महीने के भीतर होगी एक हजार इंजीनियरों की भर्ती, जाने क्या है प्लान

दोषियों को दी जाएगी सजा
भोपाल में शनिवार को अपने आवास पर आयोजित बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जबलपुर क्षेत्र के किसानों के लिए भेजे गए यूरिया में से 70 प्रतिशत यूरिया शासकीय एजेंसियों और 30 प्रतिशत यूरिया निजी एजेंसियों से वितरित किए जाने के राज्य शासन द्वारा निर्देश दिए गए थे. इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले जो भी जिम्मेदार हैं, उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए. दोषियों को किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाएगा. जिन जिलों में यूरिया की आवश्यकता है, उनमें पर्याप्त यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.

सीएम ने की फॉलोअप बैठक
मुख्यमंत्री चौहान जबलपुर में यूरिया खाद की आपूर्ति के संबंध में शुक्रवार को दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन के फॉलोअप की बैठक ले रहे थे. मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, कृषि उत्पादन आयुक्त शैलेंद्र सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि अजीत केसरी, संभागायुक्त जबलपुर बी. चंद्रशेखर तथा जबलपुर पुलिस और जिला प्रशासन और मार्कफेड के अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए.

Sehore News: सीहोर में कोरोना के बाद निकाली गई अनंत चतुर्दशी की झांकियां, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पुरस्कृत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget