एक्सप्लोरर

MP News: विधायक कप प्रतियोगिता में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए खेल आवश्यक

Sehore: नसरुल्लागंज में विधायक कप के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल बहुत आवश्यक है.

Sehore News: नसरुल्लागंज में विधायक कप के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल बहुत आवश्यक है. लेकिन खेल के साथ ही पढ़ाई भी बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि खेल में जीत हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल भावना. खेल भावना के साथ खेलना चाहिए. उन्होंने कहा कि खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया जाएगा. उन्होंने विधायक कप प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 32 टीमों को 25-25 हज़ार रूपए पुरस्कार देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने बालिकाओं का फाइनल मैच देखा और उनका उत्साहवर्धन किया. इससे पहले मुख्यमंत्री  ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.
 
दो जून से शुरू होगा फुटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 2 जून 2022 से क्रिकेट, फुटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. यह प्रतियोगिताएं बुधनी विधानसभा के सभी मंडलों में आयोजित की जाएगी.उन्होंने नसरुल्लागंज के ग्राम मंडी की कावेरी ढीमर का उल्लेख करते हुए कहा कि नसरुल्लागंज की बेटी ने पूरी दुनिया में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है. बीते दिनों कावेरी को मुख्यमंत्री चौहान ने 11 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया था.

MP News: एबीपी न्यूज की खबर के बाद चला स्कूल बसों के खिलाफ अभियान, परिवहन विभाग ने की है यह कार्रवाई


MP News: विधायक कप प्रतियोगिता में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए खेल आवश्यक

केंद्र सरकार को भेजा गया है नाम बदलने का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों से कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान छात्र उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे. उनके मेडिकल, आईआईटी तथा आईआईएम जैसे संस्थानों में एडमिशन लेने पर उनकी पूरी फीस प्रदेश सरकार द्वारा भरी जाएगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भेरूंदा करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है.


MP News: विधायक कप प्रतियोगिता में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए खेल आवश्यक

विजेताओं को दिया गया पुरस्कार
नसरूल्लागंज में आयोजित खो-खो कबड्डी विधायक कप प्रतियोगिता में बालक तथा बालिका वर्ग की 16-16 टीमों ने भाग लिया.खो-खो तथा कबड्डी में नसरुल्लागंज की चारों टीमें विजेता रही. विजेता टीमों को 50-50 हज़ार रुपये तथा उपविजेता टीम को 25 हज़ार रुपये पुरस्कार दिया गया.साथ ही खो-खो में स्टार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आयुषी यादव एवं स्वतंत्र विश्वकर्मा तथा कबड्डी में प्राची यादव एवं निखिल सरस्वाल स्टार ऑफ द टूर्नामेंट रहे.


MP News: विधायक कप प्रतियोगिता में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए खेल आवश्यक

सभी खिलाड़ियों को दी गई खेल सामग्री
नसरूल्लागंज में आयोजित कबड्डी खो-खो की विधायक कप प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 32 टीमों ने भाग लिया. इन सभी टीमों के 450 खिलाड़ियों को शूज, किट, कबड्डी मेट, खो-खो मेट, फर्स्ट एड बॉक्स एवं अन्य सामग्री खेल विभाग तथा ड्रीम स्पोर्ट फाउंडेशन की ओर से वितरित की गई.

यह भी पढ़ें-

MP News: अभिनेत्री अमीषा पटेल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, खंडवा में दिया गया धोखाधड़ी करने का आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget