एक्सप्लोरर

Maihar Rape News: मैहर रेप केस पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, 'कोई भी आरोपी छोड़ा नहीं जाएगा'

CM Shivraj on Maihar Case: शनिवार को मध्य प्रेदश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सीहोर के बाया गांव पहुंचे. यहां उन्होंने मैहर रेप केस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna) के मैहर (Maihar) में गुरुवार (27 जुलाई) को दो लोगों ने एक 12 साल की मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के उजागर होते ही पूरे प्रदेश में हलचल मच गई. मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस घटना के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) शनिवार (29 जुलाई) को सीहोर के बाया गांव पहुंचे. इस बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मासूम से रेप का कोई भी आरोपी बचेगा नहीं और न ही उसे बख्शा जाएगा. 

सतना जिले के मैहर में 12 वर्षीय मासूम के साथ हुई हैवानियत के बाद पूरा गांव आक्रोशित है. इस घटना के बाद मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली सरकार पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए थे. जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद प्रशासन ने दोनों आरोपियों के घरों को शनिवार (29 जुलाई) को ध्वस्त कर दिया. शनिवार को सुबह में प्रशान का काफिला पूरे दल बल के साथ आरोपियों के घर कार्रवाई करने पहुंचा. प्राशासनिक टीम को देख कर आरोपियों के परिजन अधिकारियों से गिड़गिड़ाते हुए मिन्नत करने लगे, लेकिन प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों आरोपियों के घरों को जमींदोज कर दिया. 

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मासूम को किया रेफर

दरअसल, गुरुवार (27 जुलाई) को मैहर में एक 12 साल वर्षीय बच्ची घर से गायब हो गई, शुक्रवार को जब बच्ची घर लौटी तब उसकी हालत काफी खराब थी. पूछने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई. जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया. बच्ची का हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रीवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया. मासूम ने बताया कि गैंगरेप के बाद हैवानों ने उसके प्राइवेट पार्ट में 14 इंच लंबी लकड़ी डाल दी थी. जिसे अस्पताल में महिला डॉक्टर ने निकाला. 

मासूम के दादा ने सरकार को दिया ये अल्टीमेट

स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. पीड़िता मासूम के दादा ने सरकार को अल्टीमेट दिया कि दोनों हैवानों को सजा नहीं हुई तो हम उनका गला काट देंगे. मासूम से रेप कांड को लेकर स्थानीय लोगों ने रोष व्याप्त है. 

ये भी पढ़ें: MP Rain Alert: आज बारिश से तरबतर होंगे मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल और सागर संभाग, इन जिलों को मिलेगी बरसात से राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget