एक्सप्लोरर

MP News : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बांध में आए दरार से पैदा हुए हालात की जानकारी पीएम को दी, केंद्र सरकार के इन दो मंत्रियों से भी की बात

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को धार जिले के निर्माणाधीन बांध में रिसाव की जानकारी दी.

मध्य प्रदेश के धार जिले में कारम नदी (Karam River) पर बन रहे डैम में दरार आ गई है. इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुकवार रात से दहशत फैली हुई है. प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए आसपास के कई गांवों को खाली करा दिया है. बांध को किसी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए सेना (Army) को बुलाया गया है.सेना वहां काम में जुटी हुई है. मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दी है. वहीं सीएम शिवराज के निर्देश पर दो मंत्री वहां डेरा डाले हुए हैं.

सीएम शिवराज ने पीएम मोदी के अलावा किसे दी हालात की जानकारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को धार जिले  के निर्माणाधीन बांध में रिसाव और क्षेत्र के निवासियों की रेस्क्यू किए जाने की जानकारी दी है. इस समय वहां एक डायवर्जन मार्ग के जरिए बांध के जल को अन्य दिशा में प्रवाहित करने की कोशिश की जा रही है. शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भी इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की थी.

मुख्यमंत्री ने बताया है कि निर्माणाधीन बांध से सीपेज के कारण जो परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं,वो उस पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और स्थानीय मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तागांव शुक्रवार से ही बांध स्थल पर मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि ईएनसी और अन्य इंजीनियर व विशेषज्ञों की टीम, कमिश्नर, कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारी बांध स्थल और प्रभावित होने वाले क्षेत्र में मौजूद हैं. 

कहां-कहां से मिल रही है सहायता

शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक आईआईटी रुड़की और बांध सुरक्षा के राष्ट्रीय विशेषज्ञों का भी मार्गदर्शन इस विषय में मिल रहा है. उन्होंने कहा कि भोपाल कंट्रोल रूम से सीएस और एसीएस जल संसाधन और गृह हालात पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं. कारम नदी (Karam River) पर बन रहे डैम में दरार आने के बाद हालात पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सेना से सहयोग मांगा. सेना के 40 जवान और अधिकारी शनिवार तड़के ही वहां पर पहुंच गए थे. 

यह भी पढ़ें

Indore News: गौतमपुर नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में जमकर चली लाठियां, 12 लोग हुए घायल

Har Ghar Tiranga Campaign: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के जुमेराती डाकघर पर फहराया तिरंगा, जानिए इस इमारत का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget