एक्सप्लोरर

सीएम मोहन यादव ने किया मक्सी को तहसील बनाने का ऐलान, शाजापुर जिले को मिली यह सौगात

Mohan Yadav in Shajapur: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर की मांग पर मक्सी को तहसील बनाने का ऐलान कर दिया. लोकार्पण के साथ ही 300 बिस्तरों वाले अस्पताल और कालीसिंध-चंबल परियोजना की भी घोषणा की.

CM Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के शाजापुर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के उद्घाटन अवसर पर मक्सी को तहसील बनाने का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आने वाले समय में शाजापुर के विकास मॉडल पर और भी कई सौगात देने की भी घोषणा की है.

रविवार (4 अगस्त) को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाजापुर पहुंचे. उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में बने सौ बेड के मातृ और शिशु अस्पताल का लोकार्पण किया. इस मौके पर शाजापुर के विधायक अरुण भीमावद ने शाजापुर जिले के मक्सी को तहसील बनाने की मांग मंच से उठाई. उन्होंने कहा कि मक्सी तहसील नहीं होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. 

कर रहे हैं औपचारिक घोषणा
इसके अलावा सांसद डॉक्टर महेंद्र सोलंकी ने शाजापुर-देवास लोकसभा सीट पर मुख्यमंत्री द्वारा 50 करोड रुपए की विकास राशि दिए जाने पर आभार भी प्रकट किया. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि मक्सी को तहसील बनाने की वे औपचारिक घोषणा कर रहे हैं. 

अब शाजापुर में 300 बेड का अस्पताल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जब भी वह शाजापुर आते हैं उन्हें ऐसा लगता है कि वे उज्जैन में घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि 20 करोड़ रुपए की लागत से बने मातृ एवं शिशु अस्पताल के बनने से शाजापुर के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. अब शाजापुर में 300 बेड का अस्पताल हो चुका हैं. पहले 200 बेड का अस्पताल था और 100 बेड का नया अस्पताल बनने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. नए अस्पताल में स्त्री रोग, शिशु रोग का समाधान होगा. अस्पताल में नई ओपीडी, प्रस्तुति गृह, ऑपरेशन थिएटर सहित आधुनिक संसाधनों से लैस कई मशीन भी जनता को समर्पित कर दी गई है.

कालीसिंध- चंबल परियोजना से मिलेगा शाजापुर को लाभ
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि शाजापुर में नर्मदा भी आ रही है. इसके अलावा कालीसिंध- चंबल परियोजना के जरिए मध्य प्रदेश के 13 जिलों को लाभ मिलेगा. जिससे श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन और शाजापुर शामिल है. यहां के किसानों को 24 घंटे बिजली और 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है, ताकि कृषि के क्षेत्र में किसानों को काफी लाभ पहुंचाया जा सके.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार-ट्रक की भिड़ंत, अंतिम संस्कार कर लौट रहे रतलाम के 4 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget