एक्सप्लोरर

उज्जैन में झूलेलाल जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होंगे एक्टर गोविंदा, CM मोहन यादव भी करेंगे शिरकत

MP News: झूलेलाल जयंती पर रविवार (30 मार्च) को उज्जैन में कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अभिनेता गोविंदा भी मौजूद रहेंगे. सिंधी समाज की ओर से वाहन रैली समेत कई कार्यक्रम होंगे.

Jhulelal jayanti: झूलेलाल जयंती के अवसर पर 30 मार्च रविवार को उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के साथ फिल्म अभिनेता गोविंदा भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. सिंधी समाज द्वारा इस मौके पर वाहन रैली के साथ-साथ कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल होंगे.

कार्यक्रम के संयोजक महेश परियानी ने बताया कि इस बार भी उज्जैन में भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड महापर्व का आयोजन पर कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 11:00 बजे उज्जैन के टावर चौक से सिंधु जागृति समाज द्वारा एक वाहन रैली निकाली जाएगी. इसके पहले भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना की जाएगी.

इस दौरान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, फिल्म अभिनेता गोविंदा भी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा केसरिया दिखाकर वाहन रैली का शुभारंभ किया जाएगा. इसके अलावा वाहन रैली में अभिनेता गोविंदा भी साथ चलेंगे. 

इस मार्ग से निकलेगी वाहन रैली
कार्यक्रम संयोजक महेश परियानी ने बताया कि वाहन रैली टावर चौक से देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक, नई सड़क, कंठाल, तेली वाडा, निकास चौराहा, पटेल कॉलोनी, अंकपात मार्ग, खाक चौक होते हुए इंदिरा नगर पर समाप्त होगी. इस वाहन रैली में हजारों की संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल होंगे.

वाहन रैली को देखते हुए पुलिस के इंतजाम
वाहन रैली और अन्य कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शामिल होने को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस ने भी विशेष इंतजाम किए हैं. एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उज्जैन दौरे का कार्यक्रम आया है, जिसे लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वाहन रैली को देखते हुए यातायात व्यवस्था भी कुछ समय के लिए परिवर्तित की जाएगी. इसे लेकर अलग से गाइडलाइन जारी की जा रही है.

ये भी पढ़ेें: 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget