एक्सप्लोरर

Viral Video: जंगल का राजा अपने बच्चों के साथ सड़क पर कर रहा तफरी, वीडियो हुआ वायरल

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से लगे घने जंगली इलाके में बाघिन के स्पॉट होने से दहशत है. वन विभाग ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है और रात में आते-जाते समय सावधानी रखने की हिदायत दी है.

MP News: टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में अब बाघों (Tiger) के दीदार राह चलते हो रहे हैं. हाल ही छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले के तामिया में एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ अचानक कार के सामने आ गई. ड्राइवर ने कार रोककर टाइगर और मस्ती करते उसके शावकों का वीडियो भी बनाया. अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कार की हेडलाइट में बाघ और उसके शावक साफ दिखाई दे रहे थे. हालांकि, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (Satpura Tiger Reserve) से सटे इलाके में बाघिन के मूवमेंट से दहशत है.

तीन शावकों के साथ सड़क पार करते हुए स्पॉट हुई बाघिन 

वन विभाग के जानकार सूत्रों ने बताया कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से लगे तामिया के झिरपा चावलपानी मार्ग पर मड़का वाड़ा के पास रविवार रात कार के सामने अचानक एक बाघिन अपने तीन शावकों को लेकर आ गई. इससे कार ड्राइवर पहले तो घबरा गया लेकिन बाद में उसने अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाना शुरू कर दिया. दरअसल, बाघिन शावकों के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के आस-पास गांवों में पिछले कई दिनों से देखी जा रही है. वन विभाग ने भी इस इलाके में गश्त बढ़ा दी है. कार ड्राइवर ने ही वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की सूचना दी थी.

कहा जा रहा है कि पहला मौका है जब इस क्षेत्र में बाघिन अपने शावकों के साथ सड़क पार करते हुए स्पॉट हुई है. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से लगे घने जंगली इलाके में बाघिन स्पॉट हुई है. वन विभाग ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है और रात में आते-जाते समय सावधानी रखने की हिदायत दी है. इस क्षेत्र से लगे झिरपा और चावल पानी के ग्रामीणों में बाघ की चहलकदमी से दहशत का माहौल है. किसान रात में खेत आने-जाने से कतरा रहे हैं. समय रबी सीजन की बुवाई का है. ऐसे में किसान अपने खेतों की बुआई करने से भी डर रहे हैं.

Jabalpur News: जबलपुर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 60 कॉलोनाइजर पर हुई कार्रवाई, 25 के खिलाफ FIR दर्ज

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का कोर जोन 1339.26 वर्ग किमी का

बता दें कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का कोर जोन 1339.26 वर्ग किमी का है. 794.04 वर्ग किमी के बफर जोन को मिलाकर पार्क 2133.30 वर्ग किमी में फैला है. सतपुडा टाइगर रिजर्व नर्मदा नदी के दक्षिण में स्थित सतपुडा पर्वतमाला क्षेत्र में जैव विविधता से समृद्ध वनक्षेत्र है. ये अनेक लुप्त प्राय प्रजातियों का रहवास है. इस विशेषता को ध्यान में रखते हुये सतपुडा टाइगर रिजर्व को मध्यप्रदेश के प्रथम बायोस्फियर रिजर्व के रूप में वर्ष 1999 में घोषित किया गया. सतपुड़ा के पचमढी पठार पर साल के घने वन एवं निचले समतल क्षेत्र में सागौन मिश्रित उच्च श्रेणी के वन आच्छादित हैं. यहां हिमालयीन क्षेत्र की 26 एवं नीलगिरी क्षेत्र की 42 प्रजातियां पाई जाती हैं. इसी कारण से यह वेस्टर्न घाट के उत्तरी छोर के रूप में भी जाना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget