एक्सप्लोरर

छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच महापौर ने मारी पलटी, BJP छोड़ नकुलनाथ को लेकर कर दी ये अपील

Chhindwara News: छिंदवाड़ा के महापौर ने मतदान वाले दिन एक बार फिर पलटी मार दी. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कांग्रेस के प्रत्याशी नकुलनाथ के समर्थन में बयान दे रहे हैं.

Chhindwara Lok Sabha Constituency: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में जारी गहमागमी के बीच छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम सिंह अहाके यू टर्न ने लिया है. दरअसल, पिछले दिनों अहाके ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया था.

अब मतदान वाले दिन (19 अप्रैल) उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कांग्रेस के उम्मीदवार नकुलनाथ को विजय हासिल करने की अपील करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा है कि छिंदवाड़ा के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नकुलनाथ को विजय बनाना आवश्यक है.

क्या कुछ बोले विक्रम अहाके?

उन्होंने कहा, ''बिना किसी के डर और दबाव के महत्वपूर्ण बात करने जा रहा हूं. मैंने कुछ दिन पहले राजनीतिक दल में ज्वाइन किया था, उस दिन से घुटन महसूस हो रही है. लग रहा था कि कुछ गलत कर रहे हैं, उस इंसान के साथ गलत कर रहे हैं, जिन्होंने छिंदवाड़ा का विकास किया है.''

छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को जीत हासिल करने की अपील भी की थी.

छिंदवाड़ा सीट पर जबरदस्त उत्साह
मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा वाली सीट मानी जा रही है. लोकसभा चुनाव 2019 में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीट में से केवल छिंदवाड़ा ही कांग्रेस के खाते में आई थी. कांग्रेस इस बार फिर पूरी ताकत लगा रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि उनका मिशन 29 कामयाब होगा. इन सबके बीच छिंदवाड़ा सीट पर जबरदस्त मतदान चल रहा है. 

हमें वीडियो की जानकारी नहीं- बीजेपी
विक्रम अहाके के यू टर्न पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने कहा कि उन्हें महापौर के वीडियो की जानकारी नहीं है लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ के कार्यकर्ताओं ने पूरा मैदान संभाल लिया है. इस बार छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा कर रहा है. छिंदवाड़ा से परिवारवाद और भ्रष्टाचार इस बार चुनाव में मिट जाएगा और विकास का नया कमल खिलेगा.

एमपी लोकसभा चुनाव: मतदान को लेकर गजब का उत्साह, वोट करने पहुंचे कई दूल्हा-दुल्हन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
इंदौर में तेंदुए का आतंक, डिलीवरी बॉय पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
इंदौर में तेंदुए का आतंक, डिलीवरी बॉय पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget