एक्सप्लोरर

छिंदवाड़ा: बेटी के निकाह की खुशियां मातम में बदलीं, मेहमानों का स्वागत करते अचानक गिर गए पिता, मौत

Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा नगर में रविवार (11 मई) को एक परिवार की खुशी पल भर में दुःख में बदल गई, जब दुल्हन के पिता को शादी समारोह के दौरान हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई.

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा नगर में रविवार (12 मई) की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. बेटी के निकाह की खुशियों में डूबा परिवार पल भर में गहरे शोक में डूब गया, जब दुल्हन के पिता को अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई.

घटना चांदामेटा के वार्ड क्रमांक 14 बुटरिया की है. 40 वर्षीय महबूब खान अपनी छोटी बेटी के निकाह के आयोजन में व्यस्त थे. घर में शादी का माहौल था, मेहमानों की आवाजाही जारी थी और चारों तरफ रौनक फैली हुई थी. महबूब खान खुद मेहमानों की आवभगत में जुटे हुए थे.

मौत हार्ट अटैक से हुई
रात के दौरान अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वे जमीन पर गिर पड़े. आनन-फानन में परिजन उन्हें पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि यह मौत हार्ट अटैक से हुई.

रात करीब 11.00 बजे बेटी की विदाई कर दी गई
इस दुखद क्षण के बावजूद परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए बेटी की शादी की रस्में पूरी कीं. दुल्हन को यह नहीं बताया गया कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे. उसे सिर्फ इतना बताया गया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और इलाज चल रहा है. शादी की अन्य रस्में पूरी कर रात करीब 11.00 बजे बेटी की विदाई कर दी गई.

पिता की खबर सुन टूट पड़ी बेटी
सोमवार (12 मई) सुबह जब दुल्हन को पिता की मौत की सूचना दी गई, तो वह भावुक होकर टूट पड़ी. इसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से उसे मायके लाया गया, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में वह शामिल हो सकी. महबूब खान को सुबह लगभग 10 बजे स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

जहां रविवार (11 मई) रात खुशियों की शहनाइयां गूंज रही थीं, वहीं सोमवार सुबह पूरा मोहल्ला गम के सन्नाटे में डूबा हुआ था. स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

(सचिन पांडेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भड़के दिग्विजय सिंह, 'क्या अमेरिकी राष्ट्रपति पाकिस्तान को धमकी नहीं दे सकते कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget