एक्सप्लोरर

MP News: भारत से 70 साल पहले विलुप्त हो चुके चीतों को कुनो राष्ट्रीय अभयारण्य में बसाने की तैयारी, जानें किस देश से लाये जाएंगे चीते

भारत से 70 साल पहले विलुप्त हो चुके चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय अभयारण्य में बसाने की तैयारी चल रही है. यहां जानें किस देश से लाये जाएंगे चीते?

अफ्रीकी देश नामीबिया से चीतों को लाकर मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय अभयारण्य में बसाने की योजना के सिलसिले में नामीबिया का दौरा करने वाले भारतीय दल के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि नामीबिया के अधिकारियों के साथ चर्चा फलदायी रही और चीतों को लाने के तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है.

दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला वन्यजीव चीता करीब 70 साल पहले भारत में विलुप्त हो गया था और चीतों को यहां कुनो अभयारण्य में लाने की योजना पर काम किया जा रहा है. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए), भारतीय वन्यजीव संस्थान, भारत सरकार और मध्य प्रदेश वन विभाग के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल चीतों के स्थानांतरण, परिवहन आदि मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यहां से 17 फरवरी को नामीबिया के लिए रवाना हुआ था. इस मामले में चर्चा कर यह दल हाल ही में स्वदेश लौटा है.

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, दीवार से जाकर टकराई अनियंत्रित कार, 3 की गई जान

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे एक अधिकारी ने सोमवार को को बताया कि नामीबिया के समकक्ष अधिकारियों के साथ हमारी बातचीत फलदायी रही. यह दोनों सरकारों के बीच चर्चा का मंच था. नामीबिया से चीते लाने के तौर तरीकों पर काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नामीबिया सरकार की कुछ चिंताएं हैं. उन्होंने एक समझौता पत्र (एमओयू) भेजा है. अधिकारी ने कहा कि सबसे पहले दोनों की बीच आम सहमति होनी चाहिए. हमने अपना पक्ष रखा है कि हम ऐसा कर सकते हैं. मध्य प्रदेश की सीमित भूमिका है, जैसे हम चीते प्राप्त करने के लिए तैयार हैं या नहीं? प्रदेश ने पहले से ही कुनो में तैयारी कर ली है.

1952 में चीते को भारत से विलुप्त घोषित कर दिया गया था

अधिकारियों ने पहले बताया था कि अगले पांच या 10 वर्षों में 50 चीतों को लाने की योजना है. संभवत: पहले साल में 10-12 चीतों को नामीबिया से स्थापना स्टॉक के तहत यहां लाया जाएगा. देश के अंतिम चीते की मृत्यु 1947 में अविभाजित मध्य प्रदेश के कोरिया (वर्तमान में छत्तीसगढ़) जिले में हुई थी. 1952 में चीते को भारत से विलुप्त घोषित कर दिया गया था. अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 340 किलोमीटर दूर चंबल क्षेत्र में 750 किलोमीटर में फैले कुनो अभयारण्य में पिछले साल नवंबर तक चीते लाने की योजना में कोविड-19 महामारी के कारण विलंब हुआ है. कुनों में चीतों के लिए शिकार का अच्छा आधार है. यहां चार सींग वाले हिरण, चिंकारा, नीलगाय, जंगली सुअर, चित्तीदार हिरण और सांभर हैं.

इसे भी पढ़ें:

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में रविवार को मिले 392 नए मामले, पांच जिलों में नहीं मिला कोई केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget