एक्सप्लोरर

Indore: भूखा देखकर बुजुर्ग महिला को आई दया, खाने के लिए दिए पैसे, लड़के ने नशीला पानी पिलाकर जेवरात लूटे

Indore Fraud: पुलिस ने इस पूरे मामले में वृद्ध महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Cheating Case of Indore: कहते हैं कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है. इसमें भूखे को खाना खिलाने खिलाने को तो सर्वोत्तम स्थान प्राप्त है. लेकिन, इंदौर में एक कथित भूखे युवक को खाने के लिए पैसे देना एक बुजुर्ग महिला को महंगा पड़ गया. दरअसल, महिला का आरोप है कि युवक उन्हें नशीला पानी पिलाने के बाद जेवर लेकर फरार है गया. 

लूटने के लिए किया भूखे होने का नाटक

दरअसल, यहां एक लड़का खुद को बेहद भूखा बताते हुए बुजुर्ग महिला से खाने की मांग की. इस पर महिला ने अपने पास से पैसे निकालकर उस लड़के को दे दिए. इसके बाद एक और लड़का पहुंचा और उसने दोनों की मदद की बात कहते हुए पैसे लेकर खाना लाने चला गया, लेकिन जब वह लौटकर सिर्फ पानी लेकर आया. इसके बाद युवक ने बुजुर्ग महिला को पानी पीने के लिए कहा. नहीला ने जैसे ही पानी पिया तो उनको चक्कर आने लगे. इसके बाद दोनों युवक बुजुर्ग महिला के बैग से गहने लेकर फरार हो गए. पीड़ित महिला ने एमजी रोड़ थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. 

पुलिस ने बताई पूरी कहानी

मामले की जांच कर रहे एमजी रोड थाने के जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पेनजान में रहने वाली फरियादी शारदा शर्मा ने पुलिस से अपने साथ हुई लूट की शिकायत की है. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि वह 21 जनवरी को अपनी सहेली साथ जेल रोड चौराहे पर किसी काम से आई हुई थी. इसी दौरान 15 साल का एक लड़का उन्हें बदहाल हालत में मिला. इस लड़के ने उनसे बहुत समय से भूखे होने की वजह से पेट में बहुत दर्द होने की बात बताई. इस पर तरस खाते हुए बुजुर्ग महिला ने उसे खाना खाने के लिए 100 रुपये दिए. इसी दौरान एक करीब 25 वर्षीय एक और युवक भी उनके पास पहुंचा और 100 रु. लेकर नाश्ता लेने का कहकर चला गया, लेकिन वह पलट कर पानी लेकर आया और बुजुर्ग को पानी पीने को दिया. 

महिला ने जैसे ही पानी पिया, तो उन्हे चक्कर आ गए. इसके बाद बुजुर्ग महिला किसी तरह वहां से चलने लगी. लेकिन, पीछे-पीछे दोनों लड़के भी आ गए. इसके बाद दोनों ने बुजुर्ग से कहा कि आपने जो सोने के जेवर पहने हुए हैं, वह हमें दे दो. लूट का शक होने पर बुजुर्ग ने जेवरात उतारकर थैली में रख लिए, लेकिन कुछ देर बाद  मन शांत होने पर  महिला ने थैली देखा, तो जेवरात नहीं थे. यानी दोनों लड़के जेवरात लेकर फरार हो चुके थे. इसके बाद घटना से आहत महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. 

मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल, पुलिस ने इस पूरे मामले में वृद्ध महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Madhya Pradesh: बीजेपी की बैठक से निकलकर उमा भारती ने पकड़े अपने कान, आखिर ऐसा क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget