एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में भक्तों को 21 घंटे दर्शन देंगी मां विजयासन देवी, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Salkanpur Mata Mandir: नवरात्रि पर सलकनपुर मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है. नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर तक प्राइवेट वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.

Chaitra Navratri 2024 in Salkanpur: सलकनपुर वाली विजयासन माता अपने भक्तों को 21 घंटे दर्शन देंगी. नवरात्रि पर्व के पहले दिन मंगलवार (9 अप्रैल) को सुबह से श्रद्धालुओं के मंदिर जाने का सिलसिला बना हुआ है. प्रशासनिक व्यवस्थाओं के अनुसार, पहाड़ी पर प्राइवेट वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि रोप-वे 15 घंटे चलेगा.

बता दें, आज मंगलवार (9 अप्रैल) से नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो गई है. सुबह से ही श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचने लगे हैं. मंदिर प्रबंधन के अनुसार, नवरात्रि में नौ दिन तक माता का मंदिर 21 घंटे तक खुला रहेगा. 

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने बताया कि 9 दिन तक माता के पट तड़के सुबह 3 बजे से रात 12.30 बजे तक खुले रहेंगे. नवरात्रि में रोजाना मां विजयासन का दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा. उन्होंने बताया कि इस मौके पर 5 पहर आरती होगी.

निजी वाहनों पर रोक
प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार सलकनपुर माता की पहाड़ी तक प्राइवेट वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर मंदिर पर निर्माण कार्य जारी है. ऊपर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है.

इसलिए प्राइवेट वाहनों के ऊपर मंदिर तक आवाजाही पर रोक लगाई गई है. स्थानीय प्रशासन द्वारा अनुमति प्राप्त टैक्सी वाहन ही ऊपर जा सकेंगे, ऐसे करीब 100 वाहन अनुबंधित हैं. 

यहां पर होगी पार्किंग व्यवस्था
नवरात्रि में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है. भोपाल, सीहोर, भैरुंदा से आने वाले वाहन पुलिस चौकी से पहले पार्क होंगे. श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसलिए प्रशासन ने पहले से ही पार्किंग व्यवस्था को तैयार कर लिया है.

इसी क्रम में नर्मदापुरम, बैतूल, पिपरिया से आने वाले वाहनों को बायपास के पास बने खेत, हेलीपेड में पार्क किया जाएगा. जबकि हरदा, सिवनी, मालवा, आंवली घाट से आने वाले वाहन भी वहीं एक खेत में पार्क होंगे.

ये भी पढ़ें: Jabalpur News: अफसर चुनाव में व्यस्त और बाबू खा रहे रिश्वत! लोकायुक्त ने जबलपुर में दो कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget