एक्सप्लोरर

MP News : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया राजा हिरदेशाह की प्रतिमा का अनावरण, कहा- आजादी के गुमनाम नायकों को सामने ला रही है मोदी सरकार

MP News : प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मां नर्मदा के तट पर हम सबके लिए यह एक ऐतिहासिक पल है, जब इतिहास के महानायक राजा हिरदेशाह जी की भव्य मूर्ति के अनावरण का हम और आप सब इस पल के साक्षी बन रहे हैं.

नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले के केरपानी गांव में गुरुवार को केंद्र सरकार में राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (Prahlad Singh Patel) ने राजा हिरदेशाह लोधी की अष्टधातु से बनी प्रतिमा का अनावरण किया. सन 1842 की बुंदेला क्रांति के महानायक राजा हिरदेशाह लोधी की यह प्रतिमा 11 फीट ऊंची है. इस समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने की.   

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने क्या कहा

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मां नर्मदा के तट पर हम सबके लिए यह एक ऐतिहासिक पल है, जब इतिहास के महानायक राजा हिरदेशाह जी की भव्य मूर्ति के अनावरण का हम और आप सब इस पल के साक्षी बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम आने वाली पीढ़ियों को बताएंगे कि हमने राजा हिरदेशाह को तो नहीं देखा लेकिन उनकी भव्य प्रतिमा की स्थापना के साक्षी रहे हैं. उन्होंने कहा कि इतिहास लिखने वालों ने राजा हिरदेशाह के साथ न्याय नहीं किया. उन्होंने इस प्रतिमा की स्थापना के लिए विधायक जालम सिंह पटेल को धन्यवाद दिया.  

पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव में इस पवित्र काम का बीड़ा उठाया और गुमनाम बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों को देश के सामने लाने का काम किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि इतिहास के दस्तावेजों में गुम कर दिए गए बलिदानियों को स्मरण किए बिना आजादी का अमृत महोत्सव पूरा नहीं हो सकता. उन्होंने कहा था कि जब हम गुमनाम महाबलिदानियों को याद करेंगे, तभी अमृत महोत्सव भी अमर हो पाएगा.

अनावरण समारोह में कौन कौन मौजूद था

केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहां की आज इतिहास को जीवित करने का समय है. इस स्थान को भव्यता स्थापित करने की आवश्यकता है. वहीं सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने कहां की यह ऐसा स्थान बने जिसे देखने के लिए पर्यटक आएं. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह, विधायक संजय शर्मा, विधायक जालम सिंह पटेल, विधायक धर्मेंद्र सिंह, विधायक एनपी प्रजापति, विधायक विपिन कुमार (डेविड), राजा हिरदेशाह के वंशज राजा कौशलेंद्र सिंह और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें

MP Board Results 2022: आज इस समय जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इस वेबसाइट से आसान स्टेप्स से करें चेक

MP Politics: नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद गोविंद सिंह बोले- पूरी मजबूती के साथ विपक्ष की भूमिका निभाता रहूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget