एक्सप्लोरर

Caste Census: जातिगत जनगणना पर BJP सांसद का बड़ा बयान- 'जिसकी जितनी भागीदारी, उतनी हिस्सेदारी' 

Caste Census News: जातिगत जनगणना को सांसद गणेश सिंह ने सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला लंबे समय से समाज के व्यापक वर्ग की मांग थी, जिसे अब पीएम ने साकार किया.

BJP MP on Caste Census: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जाति गणना कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए सतना से सांसद गणेश सिंह ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है. सांसद ने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से समाज के व्यापक वर्ग की मांग थी, जिसे अब प्रधानमंत्री ने साकार करने की दिशा में ठोस पहल की है.

गणेश सिंह ने अपने बयान में कहा कि संसद की अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी समिति, जिसके वे अध्यक्ष हैं, शुरुआत से ही जाति गणना के पक्ष में रही है. उन्होंने कहा कि समिति ने कई बार इस विषय पर केंद्र सरकार से पत्राचार भी किया है. अब जब केंद्र सरकार ने जाति गणना का निर्णय लिया है, तो यह स्वागत योग्य है और इससे सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी.

सांसद गणेश सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने आरोप लगाया कि 2011 में जब जाति गणना का मुद्दा उठा था, तब बीजेपी समेत कई विपक्षी दलों ने कांग्रेस सरकार से जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की थी. विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग के आंकड़ों को लेकर, लेकिन कांग्रेस सरकार इस मुद्दे पर पीछे हट गई. उन्होंने यह भी कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस सरकारों ने जाति गणना कराई, वहां उसका उपयोग केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए किया गया, जिससे सामाजिक संतुलन बिगड़ा.

सांसद ने मोदी सरकार की अन्य उपलब्धियों का भी ज़िक्र किया, जिनमें पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा, सामान्य वर्ग के गरीबों को 10% आरक्षण, एससी/एसटी आरक्षण को विस्तार, नारी वंदन अधिनियम, तीन तलाक का उन्मूलन, आयुष्मान भारत योजना और दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ने जैसी योजनाएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ये सारे कार्य सामाजिक न्याय की भावना को धरातल पर उतारने वाले हैं.

'जितनी भागीदारी उतनी हिस्सेदारी का सिद्धांत'- बीजेपी सांसद
गणेश सिंह ने कहा कि जाति गणना के बाद "जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी" के सिद्धांत को लागू करना संभव होगा. इससे खासतौर पर अन्य पिछड़ा वर्ग के उन समुदायों को लाभ मिलेगा, जो लंबे समय से उपेक्षित रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस फैसले से समाज के इन वर्गों में उत्साह का माहौल है और वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं.

अंत में उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री के साथ खड़े हों और "विकसित भारत" के लक्ष्य को साकार करने में अपना योगदान दें.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
MP में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार: CM यादव
MP में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार: CM यादव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget