एक्सप्लोरर

Budget 2024: रेल परियोजनाओं के लिए MP को 15 हजार करोड़ का बजट आवंटन, इन सुविधाओं पर रहेगा फोकस

MP Rail Budget 2024: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य बहुत बड़ा प्रदेश है. साल 2009-14 तक मध्य प्रदेश को औसत बजट मात्र 632 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष मिलता था.

MP News: मध्य प्रदेश में रेलवे की विकास परियोजनाओं के लिए साल 2024-2025 में 15 हजार करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया गया. इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने दी है. अगले वित्तीय वर्ष में रेलवे को 2.52 लाख करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है, जो अभी तक का सर्वाधिक है. रेलवे ने आधुनिकरण और यात्री सुविधाओं में बिस्तर पर विशेष फोकस किया है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरवार (1 फरवरी) को संसद में अंतरिम बजट प्रस्तुत किया गया. इस बजट में भारतीय रेलवे के लिए किए गए प्रावधानों के बारे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में रेलवे के विकास के लिए रणनीति में बदलाव कर अधिकाधिक निवेश पर बल दिया गया है. इससे रेलवे की क्षमता वृद्धि, आधुनिकीकरण, संरक्षा और यात्री सुविधाओं की ओर अधिक ध्यान दिया गया है.

रेलवे को 2.52 लाख करोड़ रुपये का बजट
उन्होंने बताया कि साल 2024-25 में रेलवे को 2.52 लाख करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है, जो अभी तक का सर्वाधिक है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट प्रस्तुत करते हुए घोषणा की कि रेलवे में तीन बड़े कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. इसमें एनर्जी, मिनरल और सीमेंट कॉरिडोर, हाई ट्रैफिक डेंसिटी कॉरिडोर और पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर बनाया जाएगा. इन कॉरिडोर के बनने से देश में आर्थिक विकास का बल मिलेगा. इसके साथ ही 40 हजार कोच को वंदे भारत के मानक के अनुरूप तैयार किया जाएगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या बताया?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश के बारे में रेलवे के बजटीय प्रावधान की जानकारी दी. उन्होंने बताया "मध्य प्रदेश राज्य बहुत बड़ा प्रदेश है. साल 2009-14 तक मध्य प्रदेश को औसत बजट मात्र 632 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष मिलता था, जिसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2024-25 के बजट में बढ़ाकर 15 हजार 143 करोड़ रुपये किया गया है. यह अभी तक का मध्य प्रदेश के लिए सर्वाधिक बजट आवंटन है. रेल मंत्री ने बताया मध्य प्रदेश में रेल कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं."

एमपी में 100 फीसदी रेल लाइनों का विद्युतीकरण
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रदेश में 77 हजार करोड़ रुपये के निवेश से बहुत तेजी से कार्य किया जा रहा है. मध्य प्रदेश में 100 फीसदी रेल लाइनों का विद्युतीकरण हो गया है. 80 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है. मध्य प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर 972 फ्लाईओवर और रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है. इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढावा देने के लिए एक स्टेशन-एक उत्पाद की 69 स्टॉल संचालित हो रहे हैं. 

रेल मंत्री ने बताया कि स्टेशनों पर बहुत अधिक फुटफॉल रहता है, जिससे स्थानीय उत्पादों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और स्टॉल संचालकों की आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है.अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश में रेल परियोजनाओं को पर्याप्त बजट के माध्यम से लक्षित समय में पूरा करने की बात भी कही. रेल मंत्री के रेलवे बजट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय भी मुख्यालय सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल जुड़ी थीं.

ये भी पढ़ें-Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की प्रतिक्रिया, बोले- '1000 से ज्यादा मंदिरों को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget