एक्सप्लोरर

MP: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, पांच जिलाध्यक्षों की छुट्टी के बाद धार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

धार (Dhar) के मांडू में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने किया. 3 दिनों तक बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेगी.

आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को देखते हुए बीजेपी (BJP) ने तैयारी तेज कर दी है. मध्य प्रदेश (MP) में 5 जिला अध्यक्ष बदलने के बाद बीजेपी ने कार्यकर्ताओं  का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है. प्रशिक्षण शिविर का मकसद सत्ता और संगठन में तालमेल बिठाना है. धार (Dhar) के मांडू में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने किया. 3 दिनों तक बीजेपी निकाय चुनाव में हार पर मंथन और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेगी. प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने मीडिया को बताया कि पिछले दो वर्षों में बीजेपी से बहुत प्रभावित हुआ हूं.

बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

उन्होंने कहा कि पार्टी में हर एक की बात सुना जाना काबिले तारीफ है. राहुल गांधी के 'दो इंडिया दो भारत' के बयान पर सिंधिया ने हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस अपने घर को संभाले, देश की चिंता बाद में करे. मुझे लगता है कि कांग्रेस को हमारी चिंता करने से ज्यादा खुद की चिंता करनी चाहिए. पहले दिन प्रशिक्षण शिविर को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने संबोधित किया. उन्होंने बताया कि बीजेपी मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती है. इस बार चुनाव के कारण बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर देरी से शुरू हुआ. प्रशिक्षण शिविर में अलग-अलग विषय, राजनीतिक परिदृश्य और जरूरी मुद्दों पर बात की जाएगी. अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को चुनावी फतह के प्रबंधन गुर भी सिखाए जाएंगे.

Sehore: नौकरी की मांग के लिए युवाओं ने निकाली 200 KM लंबी पदयात्रा, सीहोर पहुंचने पर मिला जनसमर्थन

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तैयारी

वीडी शर्मा से पूछा गया कि क्या प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर बीजेपी विधानसभा चुनाव का आगाज कर रही है? जवाब में उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर चुनाव तक सीमित नहीं हैं. चुनाव हमारा मुख्य हिस्सा है. हमारे पीएम मोदी कहते हैं कार्यकर्ता को राजनीति के साथ सामाजिक निर्वाह भी करना है. केवल सत्ता या सरकारों तक सीमित नहीं रहना है. उन्होंने बताया कि जिलों और मंडलों के प्रशिक्षण शिविर हो चुके है. अब प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने का काम करेंगे. प्रशिक्षण शिविर से पहले गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भिंड, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर और कटनी जिलाध्यक्षों को बदलते हुए नए जिलाध्यक्षों के नामों का एलान किया है. जिलाध्यक्षों का बदला जाना आगामी चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी सर्जरी के रूप में देखा जा रहा है. दूसरी बड़ी सर्जरी में जल्द ही करीब 18 जिलाध्यक्षों के बदले जाने की चर्चा है.

Mahakal Corridor: उज्जैन दोरे पर सबसे पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे पीएम मोदी, जानें- पूरा शेड्यूल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget