एक्सप्लोरर

MP News: क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस में वापसी की गुंजाइश है? जयराम रमेश ने दिया ये जवाब

MP Politics: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उड्डयन मंत्री को '24 कैरेट का गद्दार' करार दिया. इसका जवाब देते हुए बीजेपी ने कहा- 'ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 कैरेट देशभक्त हैं.'

MP News: कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को '24 कैरेट का गद्दार' करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि पार्टी में ऐसे नेताओं की वापसी की कोई गुंजाइश नहीं है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मार्च 2020 में कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया था. जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "सिंधिया एक गद्दार हैं, असली गद्दार और 24 कैरेट के गद्दार. कपिल सिब्बल जैसे लोग, जिन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद ‘गरिमापूर्ण चुप्पी’ बनाए रखी है, उन्हें कांग्रेस में लौटने की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया या हेमंत विश्व शर्मा जैसे लोगों को नहीं."

यह पूछे जाने पर कि अगर कोई दलबदलू नेता कांग्रेस में लौटना चाहे तो पार्टी का रुख क्या होगा? कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “मुझे लगता है कि जो लोग कांग्रेस छोड़ चुके हैं, उन्हें वापसी का मौका नहीं देना जाना चाहिए.” उन्होंने कहा, “कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पार्टी छोड़ दी, उसे अपशब्द कहे, इसलिए उन्हें वापस नहीं लिया जाना चाहिए. हालांकि, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो पार्टी से गरिमापूर्ण तरीके से अलग हुए और कांग्रेस व उसके नेतृत्व को लेकर गरिमापूर्ण चुप्पी बनाए रखी है.”

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हेमंत विश्व शर्मा पर भी साधा निशाना

जयराम रमेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से इतर संवाददाताओं से मुखातिब थे. यह पदयात्रा शुक्रवार को मध्य प्रदेश के आगर मालवा में दाखिल हुई. उन्होंने कहा, “मैं अपने पूर्व सहयोगी और एक बहुत अच्छे मित्र कपिल सिब्बल के बारे में सोच सकता हूं, जिन्होंने किसी कारण से पार्टी छोड़ दी, लेकिन उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया और हेमंत विश्व शर्मा के विपरीत कांग्रेस पार्टी को लेकर बहुत गरिमापूर्ण चुप्पी बनाए रखी है."

जयराम रमेश ने कहा, “इसलिए मुझे लगता है कि जिन नेताओं ने गरिमा बनाए रखी है, उन्हें वापसी की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन जिन लोगों ने पार्टी से अलग होते हुए उसके और उसके नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी की, उन्हें लौटने का मौका नहीं दिया जाना चाहिए.” यह पूछे जाने पर कि अगर सिंधिया को पार्टी अध्यक्ष, मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री या राज्यसभा सदस्य बनाए जाने की पेशकश की जाती तो क्या वह पार्टी से अलग होते? इस सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा, “सिंधिया एक गद्दार हैं, असली गद्दार और 24 कैरेट के गद्दार.”

जयराम रमेश की टिप्पणी पर बीजेपी का जवाब

कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई के सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ‘24 कैरेट के देशभक्त हैं, जिनकी सांस्कृतिक जड़ें काफी मजबूत हैं.’ बीजेपी नेता ने कहा कि काम के प्रति ज्योतिरादित्य सिंधिया और हेमंत विश्व शर्मा, दोनों की ही 24 कैरेट की प्रतिबद्धता है और जयराम रमेश की टिप्पणियां बेहद ‘असभ्य’ और ‘पूरी तरह से अलोकतांत्रिक’ हैं.

जानकारी के लिए बता दें, हेमंत विश्व शर्मा ने साल 2015 में कांग्रेस की चुनावी हार के लिए राहुल गांधी के ‘कुप्रबंधन’ को जिम्मेदार ठहराते हुए पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे. बाद में उन्हें केंद्रीय मंत्री और फिर असम का मुख्यमंत्री बनाया गया था. वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया मार्च 2020 में कांग्रेस से अलग हो गए थे, जिसके चलते मध्य प्रदेश में पार्टी की सरकार गिर गई थी. बाद में बीजेपी ने उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया और नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया.

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: CM शिवराज सिंह चौहान ने कॉमन सिविल कोड को दी हरी झंडी, कांग्रेस ने बताया चुनावी झुनझुना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget