एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh CM: पहली बार विधायक बने BJP नेताओं ने CM के सस्पेंस पर कही बड़ी बात, दिग्गजों ने साधी चुप्पी

Madhya Pradesh Chief Minister: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऐलान को लेकर सोमवार का दिन काफी अहम है. सोमवार शाम भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक होनी है. इसी में सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है.

Madhya Pradesh Chief Minister: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर किसकी ताशपोशी होगी? इसका फैसला सोमवार शाम तक हो जाएगा, मगर इस ताजपोशी के पहले पहली बार विधायक चुनकर आए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. बीजेपी विधायक अपनी पसंद तो मीडिया के सामने नहीं बता रहे हैं, लेकिन उनका इतना जरूर कहना है कि जिसे पार्टी मुख्यमंत्री बनाएगी, उन्हें सभी बीजेपी विधायकों का सहयोग मिलेगा.

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने नई रणनीति के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा और कई पुराने नेताओं के टिकट काटकर नए चेहरों को मैदान में उतारा. बीजेपी की रणनीति सफल साबित भी हुई. इस बार 230 में से 163 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल कर कांग्रेस को पूरी तरह मायूस कर दिया. अब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस विधायकों की भी नजर है. इस बार बीजेपी मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बड़ा निर्णय करने जा रही है. इस निर्णय को लेकर विधायकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वे मीडिया के सामने अपनी कोई बात न रखें.  

पहली बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी में जिसे पार्टी तय करती है, वह सर्वमान्य रूप से कार्य करता है. इसी तरह नागदा-खाचरोद विधानसभा सीट से दिग्गज कांग्रेस नेता दिलीप सिंह गुर्जर को हराकर पहली बार विधायक बने तेज बहादुर सिंह चौहान का कहना है कि वे अपनी ओर से कोई बात नहीं रखेंगे. भारतीय जनता पार्टी जो तय करेगी, वहीं मंजूर होगा. वे बीजेपी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी का आदेश सर्वमान्य रहेगा. 

वरिष्ठ विधायकों ने भी साध रखी है चुप्पी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायकों ने भी मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चुप्पी साध रखी है. पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक मोहन यादव का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती है. यहां पर पार्टी के आदेश पर कार्यकर्ता और नेता कार्य करते हैं. जिसे भी पार्टी दायित्व देगी, वह नेता सफलतापूर्वक जनहित में कार्य करेगा. व्यक्तिगत रूप से भी बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अपना मत देने को तैयार नहीं हैं. 

मिशन 29 पर काम करेगा अगला मुख्यमंत्री
भारतीय जनता पार्टी में सोमवार को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का चेहरा स्पष्ट हो जाएगा. लोकसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी ऐसे नेता को सौंपी जाएगी जो मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट जीतकर बीजेपी की झोली में डाल दे. यही वजह है कि इस बार मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर काफी मंथन किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री के ऐलान की तैयारियां शुरू! विधायकों को भेजा गया बैठक का टाइम टेबल, साथ में दी है ये सख्त हिदायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget