एक्सप्लोरर

MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश में BJP की पहली लिस्ट का सबसे दिलचस्प आंकड़ा, जानें- ऐसा क्या है?

MP BJP Candidate List 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 109 सीटों पर जीत मिली थी. पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के तारीखों की घोषणा से पहले सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी है. दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की अगुवाई में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी गई है. मध्य प्रदेश में बीजेपी उम्मीदवारों की सूची को लेकर बेहद रोचक जानकारी भी सामने आई है.

बीजेपी ने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. ये वे सीट हैं जिनपर बीजेपी को 2018 के चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था. शायद इसलिए बीजेपी ने सबसे पहले उन्हीं सीटों से शुरुआत की है जो उसकी रणनीति का हिस्सा है. 2018 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने राज्य की सभी 230 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. इसमें से 121 सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था.

इस बार कई पुराने चेहरों के साथ कई नए लोगों को मौका दिया गया है. सुमावली सीट पर कांग्रेस आए अदल सिंह को टिकट दिया था वो 2018 में कांग्रेस से चुनाव जीते थे इस बार इसी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. 39 में से 22 उम्मीदवारों को बदल दिया है. वहीं कुछ जगहों पर कांग्रेस से आए लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है. 15 सीटों पर पुराने हारे हुए लोगों पर ही भरोसा जताया गया है. भोपाल उत्तर से 2018 में बीजेपी ने फातिमा रसूल सिदीक्की को उम्मीदवार बनाया था लेकिन इस बार आलोक शर्मा को मौका दिया है.

बताया जा रहा है कि जिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है वे सभी अपने-अपने क्षेत्र के प्रभावशाली नेता और नेत्रियां हैं. इन लोगों पर दांव लगाने का मकसद ही उन सीटों को दोबारा अपने नाम करना है. 

पार्टी ने इन नेताओं पर जताया भरोसा
सबलगढ़ से सरला विजेंद्र रावत, सुमावली से अदल सिंह कंसाना, गोहद (अजा) से लाल सिंह आर्य, पिछोर से प्रीतम लोधी, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा, और चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को टिकट दिया गया है. बंडा से वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार, महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह, छतरपुर से ललिता यादव, पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर (अजा) से- राजेश कुमार वर्मा, चित्रकूट से सुरेंद्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़ (अजजा) से हीरासिंह श्याम, बड़वारा (अजजा) से धीरेंद्र सिंह, बरगी से नीरज ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है. जबलपुर पूर्व (अजा) में अंचल सोनकर, शाहपुरा (अजजा) में ओमप्रकाश धुर्वे, बिछिया (अजजा) में विजय आनंद मरावी, बैहर (अजजा) में  भगत सिंह नेताम, लांजी में राजकुमार कराये, बरघाट (अजजा) में कमल मस्कोले पर बीजेपी ने भरोसा जताया है.

गोटेगाँव (अजा) से महेंद्र नागेश, सौसर से नानाभाऊ मोहोड, पांढुर्णा (अजजा) से प्रकाश उइके, मुल्ताई से चन्द्रशेखर देशमुख, भैंसदेही (अजजा)- से महेंद्र सिंह चौहान, भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा, भोपाल मध्य से ध्रुव नारायण सिंह, सोनकच्छ (अजा) से राजेश सोनकर, महेश्वर (अजा) से राजकुमार मेव, कसरावद से आत्माराम पटेल, अलीराजपुर (अजजा) से नागर सिंह चौहान, झाबुआ (अजजा) से  भानू भूरिया, पेटलावद (अजजा) से निर्मला भूरिया, कुक्षी (अजजा) से  जयदीप पटेल, धरमपुरी (अजजा) से कालू सिंह ठाकुर, राऊ से मधु वर्मा, तराना (अजा) से  ताराचंद गोयल और घाटिया (अजा) से सतीश मालवीय टिकट पाने में कामयाब रहे. 

ये भी पढ़ेंMP Election 2023: ग्वालियर में 20 अगस्त को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, अमित शाह देंगे जीत का मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget