एक्सप्लोरर

Bilaspur Corona Update: एमपी के बिलासपुर में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में उदासीनता, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी

Bilaspur Corona Update: एक तरफ जहां देश में कोरोना के मामले बढ़ते हुए दिखाई दे रहे है, वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान पर भी असर पड़ता दिख रहा है.

Bilaspur Corona Update: देश में एक बार फिर से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दिखनी शुरू हो गई है. हालांकि देश में बड़े पैमाने पर चलाए गए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का ही असर है कि बहुत कम मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ रही है. वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान पर भी असर पड़ता दिख रहा है. दरअसल बिलासपुर जिले में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में उदासीनता दिखाई दे रही है. दरअसल 12 साल से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह की कमी देखी गई. शुक्रवार को जिले में सिर्फ 338 लोगों को टीका लगा. इसमें भी सिर्फ 41 बच्चों को ही वैक्सीन लग सकी.

बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह में कमी

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से जिले में अभी भी 80000 से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिन्होंने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है. इसमें ज्यादातर 18 साल से ऊपर आयु वर्ग वाले शामिल हैं. वहीं अभी 12 से 14 साल के बीच के बच्चों का भी टीकाकरण किया जा रहा है. जिले में इस आयु वर्ग के 90 हजार बच्चों को टीका लगाने का टारगेट रखा गया था. लेकिन अभी तक सिर्फ 60 हजार बच्चों का ही वैक्सीनेशन हो पाया है.

MP News: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो में की अहम बैठक, स्टेशन पहुंचकर यात्रियों से की बात, वीडियो वायरल

स्वास्थ्य विभाग ने की टीका लगवाने की अपील

वहीं जिले में हर दिन कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा बढ़ने के बजाय कम होता दिख रहा है. गुरूवार को 438 लोगों को वैक्सीन लगी थी तो वहीं शुक्रवार को ये आंकड़ा 338 हो गया. आंकड़ों के मुताबिक जिले में 60 साल से ऊपर के 96 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. वहीं 45 से 59 साल आयु वर्ग में 90 प्रतिशत तो  18 से 44 साल आयु वर्ग में 91 प्रतिशत लोगों वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है. वहीं 15 से 17 आयु वर्ग में 90 प्रतिशत ने पहली डोज लगवा ली है. कुल मिलाकर जिले में 83 प्रतिशत ने दोनों डोज ली है. ऐसे में अभी भी 12 साल से नीचे के बच्चों को छोड़कर 17 प्रतिशत को टीका लगाना बाकी है. वैक्सीनेशन में कमी की वजह से ना सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है बल्कि अब जागरूकता अभियान में भी तेजी लाई जा रही है.

MP Board Result 2022: इस तारीख तक घोषित हो सकते हैं मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के नतीजे, इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore Rangpanchami: रंगों की बारिश में डूबा राजवाड़ा, 77 साल पुरानी गैर में उमड़ा जनसैलाब
इंदौर रंगपंचमी: रंगों की बारिश में डूबा राजवाड़ा, 77 साल पुरानी गैर में उमड़ा जनसैलाब
MP News: ईरान के समर्थन में नारे लगाकर रायसेन किले से चलाया था तोप! हिंदू संगठनों के विरोध के बाद 4 गिरफ्तार
ईरान के समर्थन में नारे लगाकर रायसेन किले से चलाया था तोप! हिंदू संगठनों के विरोध के बाद 4 गिरफ्तार
राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर भड़के CM मोहन, बोले- 'यह बंगाल सरकार का घृणित चेहरा है'
राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर भड़के CM मोहन, बोले- 'यह बंगाल सरकार का घृणित चेहरा है'
छिंदवाड़ा में 24 मासूमों की जान लेने वाले कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में SIT का एक्शन, 2 डॉक्टर गिरफ्तार
छिंदवाड़ा में 24 मासूमों की जान लेने वाले कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में SIT का एक्शन, 2 डॉक्टर गिरफ्तार

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
"होली के असली मजे तो इन्होंने लिए हैं" पुष्कर में टिंकू जिया गाने पर विदेशी हसीनाओं ने खूब लगाए ठुमके
Embed widget