एक्सप्लोरर

ईद-ए-मिलाद के पर्व पर भोपाल में दो बड़े समारोह, ये रास्ते रहेंगे बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी 

Bhopal Traffic Advisory: भोपाल में हज़रत मोहम्मद के जन्मदिवस पर समारोहों के कारण यातायात परिवर्तन किए गए हैं. छावनी मंगलवारा और अशोका गार्डन से चलने वाले समारोह के रास्तों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.

Bhopal Traffic Advisory: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर आज (सोमवार, 16 सितंबर) चल समारोह निकाले जाएंगे. चल समारोह को देखते हुए भोपाल यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है और कुछ रूट डायवर्ट किए गए हैं. 

पहला चल समारोह छावनी मंगलवारा से शुरू होगा, जो भारत टॉकीज चौराहा, सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा, इस्लामपुरा, बुधवारा, इब्राहिमपुरा से चार बत्ती चौराहा तक पहुंचेगा. चल समारोह को देखते हुए दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक भारत टॉकीज से सेंट्रल लाइब्रेरी इतवारा की ओर, काली मंदिर तलैया से बुधवारा, कोतवाली, इब्राहिमपुरा की ओर, मोती मस्जिद से बुधवारा की ओर, भारत टॉकीज से छावनी रोड, मंगलवारा थाने की ओर सभी मध्यम, भारी वाहन नहीं जा सकेंगे. 

इनके लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है, जिसमें रॉयल मार्केट से तीन मोहरा, भोपाल टॉकीज, हमीदिया रोड और मोती मस्जिद, पॉलीटेक्निक चौराहा होकर जा सकेंगे. नादरा से अल्पना, संगम तिराहा, बजरिया तिराहा से 80 फीट रोड से नए शहर जा सकेंगे. इसी तरह न्यू मार्केट, एमपी नगर से भारत टॉकीज जाने वाले सुभाष नगर ब्रिज से प्रभात चौराहा, बजरिया तिराहा से जा सकेंगे.

यहां से निकलेगा दूसरा चल समारोह
दूसरा चल समारोह अशोका गार्डन से शुरू होगा, जो सांई बाबा मंदिर से भोपाल अकादमी स्कूल, नवीन नगर, बिस्मिल्ला कॉलोनी, अशोक विहार, परिहार चौराहा, प्रभारत चौराहा से पुल बोगदा, चर्च रोड होकर शब्बन चौराहा, पुराना एसपी ऑफिस होकर लिली टॉकीज चौराहा पर समारोह होगा. चल समारोह को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है, जिसमें प्रभात चौराहे से परिवर्तत कर आईटीआई की तरफ से आवागमन होगा. 

चल समारोह प्रभात चौराहे पर होने पर सुभाष फाटक की ओर से, परिहार चौराहे की ओर से, बोगदा पुल की ओर से परिवर्तित कर अशोका गार्डन और पंजाबी बाग होकर आवागमन होगा. इसी तरह चल समारोह बोगला पुल पर प्रभात चौराहा की ओर से, भारत टॉकीज की ओर से, जिंसी की ओर से परिवर्तित कर तैलया, लिली टॉकीज चौराहा होकर आवागमन होगा.

यह भी पढ़ें: सोयाबीन पर MSP को लेकर एमपी सरकार घिरी, उज्जैन में BKS निकालेगी 1000 ट्रैक्टरों से रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget