एक्सप्लोरर

MP News: Bhopal के स्कूलों को Email भेजकर बम से उड़ाने की दी गई धमकी, जानें तलाशी में क्या मिला

Bhopal News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के कई स्कूलों  ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई. ई-मेल में कहा गया कि स्कूल में शक्तिशाली बम हैं. 

Bhopal Threaten to Blow Up Schools: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के कई स्कूलों को शुक्रवार को फर्जी ई-मेल से धमकी वाले ई-मेल मिले, जिससे छात्र और स्कूल प्रबंधन कई घंटों तक दहशत में रहे. पुलिस ने मामले को लेकर ये जानकारी दी है. हालांकि, राज्य पुलिस की तरफ से घंटों तलाशी के बाद भी कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली. धमकी भरे ई-मेल प्राप्त करने वाले अधिकांश स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) के अंतर्गत आते हैं, जहां कक्षा 12 के छात्र शुक्रवार को अपनी अंतिम परीक्षा दे रहे थे.

ई-मेल में कही गई ये बाद 
स्कूल के अधिकारियों द्वारा प्राप्त ई-मेल में लिखा था कि "तुम्हारे स्कूल में दो शक्तिशाली बम हैं, तुरंत पुलिस को बुलाओ..ये कोई मजाक नहीं है, दोहराता हूं, ये मजाक नहीं है. सैकड़ों जिंदगियां मौत के अधर में लटकी हुई हैं, जल्दी से काम करो, क्योंकि अभी भी समय है वरना सब खत्म हो सकता है. ये मत कहना कि आपको चेतावनी नहीं दी गई थी. अब सबकुछ सिर्फ आप पर निर्भर करता है."

50 धमकी भरे ई-मेल मिले
ई-मेल प्राप्त करने के तुरंत बाद, अधिकारियों ने पुलिस को सतर्क किया और तत्काल तलाशी अभियान के लिए अनुरोध किया. एक स्कूल के प्रिंसिपल ने टीटी नगर पुलिस स्टेशन को लिखा, "हमें नियमित अंतराल पर लगभग 50 धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए, जिसमें कहा गया कि हमारे स्कूल में 2 बहुत शक्तिशाली बम हैं. हमारे स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों की अंतिम परीक्षा चल रही है, इसलिए आपसे अनुरोध है कि कृपया जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करें."

तलाशी अभियान के दौरान कुछ नहीं मिला
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूलों में बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ तलाशी अभियान शुरू किया. हालांकि कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली. बाद में, पुलिस आयुक्त मकरंद देवस्कर ने मीडिया को बताया कि ये एक नकली बम की धमकी थी और तलाशी अभियान के दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ है.

ई-मेल भेजने वाले की तलाश जारी 
देवस्कर ने कहा, "साइबर पुलिस स्कूलों को ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है. जो कोई भी दहशत पैदा करने में शामिल पाया जाएगा, उसे कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा." ये नकली बम की धमकी अप्रैल में बेंगलुरु के कई स्कूलों को मिली धमकी के समान थी.

भोपाल रेलवे स्टेशन को उड़ाने की दी गई थी धमकी 
बता दें कि, इस महीने की शुरूआत में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला हेल्पलाइन सहित हेल्पलाइन नंबरों पर कम से कम 50 कॉल किए, जिसमें भोपाल रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई, जिससे दहशत फैल गई थी. हालांकि, ये एक धोखा निकला था.

ये भी पढ़ें:

MP News: तमिलनाडु के सांसद ने मध्य प्रदेश की बलात्कार पीड़िता की मदद, राजनीति पर कही यह बात

MP News: स्थानीय निकाय चुनाव में 27 फीसदी आरक्षण की मांग, पिछड़ा वर्ग महासभा 21 मई को बुलाया एमपी बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget