एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के 'लंगड़े घोड़े' वाले बयान पर बवाल, पैरा खिलाड़ियों ने भोपाल में जताया विरोध

MP News: भोपाल में राहुल गांधी के 'लंगड़े घोड़े' वाले बयान पर दिव्यांगजनों और पैरा खिलाड़ियों ने विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने विश्वास सारंग को ज्ञापन सौंपकर राहुल गांधी पर अपमान करने का आरोप लगाया.

Bhopal Protest Against Rahul Gandhi: भोपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर विवाद गहराता जा रहा है. बीते दिनों राहुल गांधी ने भोपाल में अपने भाषण दिया था. इस दौरान उन्होंने 'लंगड़े घोड़े' शब्द का इस्तेमाल किया था. उनके इस बयान से अब दिव्यांगजन और पैरा खिलाड़ी नाराज़ हो गए हैं.

शुक्रवार (6 मई) को कई पैरा खिलाड़ी और दिव्यांगजन मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग से मिलने पहुंचे. उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एक ज्ञापन भी सौंपा. खिलाड़ियों ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान अपमानजनक है. इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं.

'राहुल गांधी ने दिव्यांगजनों को नीचा दिखाया'
पैरा खिलाड़ियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग शब्द देकर हमारा सम्मान बढ़ाया है, लेकिन राहुल गांधी ने 'लंगड़ा घोड़ा' जैसे शब्द बोलकर दिव्यांगजनों को नीचा दिखाया है. 

विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर बोला हमला 
खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने न सिर्फ अपने नेताओं की तुलना जानवरों से की, बल्कि दिव्यांगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है. उन्होंने आगे कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को लेकर बीजेपी हमेशा संवेदनशील रही है. इस तरह के बयान कांग्रेस की असंवेदनशील सोच को दिखाते हैं.

कांग्रेस की ओर से जीतू पटवारी ने दी सफाई
इस पूरे मामले पर कांग्रेस की ओर से सफाई भी सामने आई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा, राहुल गांधी ने यह शब्द एक पुरानी कहावत के रूप में कहा था. उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

उन्होंने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'कटे-पिटे लोग' जैसी भाषा का इस्तेमाल किया था, दिव्यांगजनों को प्रोटेक्ट करना चाहिए था. जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस दिव्यांगजनों की इज्जत करती है. 

 

 

 

 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget