एक्सप्लोरर

भोपाल में 40 साल में दूसरी बार पड़ रही ऐसी गर्मी, जानिए कितने डिग्री तक पहुंचा तापमान?

Bhopal Heat Wave: इससे पहले साल 2016 में 21 मई को दिन का तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया था, जो कि कई सालों बाद इतना तापमान दर्ज किया गया था. वहीं आज भोपाल में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया.

Bhopal Heat Wave: राजधानी भोपाल पूरी तरह से लू की चपेट में है. मौसम विभाग ने आज भोपाल के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है. आज सोमवार को दोपहर ढाई बजे 44 डिग्री पारा दर्ज किया गया, आलम यह है कि सड़कों पर डामर पिघल रही है. 

गर्मी के तीखे तेवर देखते हुए कल यानी मंगलवार से ट्रैफिक सिग्नल का समय आधा करने का निर्णय लिया गया है. इधर भीषण गर्मी के चलते राजधानी भोपाल के पर्यटन स्थल सूने नजर आ रहे हैं. 

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को भोपाल में तापमान बढ़ता चला गया. आज सुबह 5.30 बजे पारा 33 डिग्री था, जबकि सुबह 8.30 बजे 35.4, सुबह 11:30 बजे 41.4 और दोपहर ढाई बजे 44 डिग्री रिकार्ड किया गया. इधर रात का तापमान भी 32.7 डिग्री दर्ज किया गया. इससे पहले वर्ष 2016 में 21 मई को दिन का तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया था.

सिग्रल पर राहत देने का निर्णय
मौसम के तीखे तेवरों को देखते हुए राजधानी भोपाल में सिग्नल पर आमजनों को राहत देने का निर्णय लिया गया है. मंगलवार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक भोपाल के प्रमुख 14 चौराहों पर सिग्नल का टाइमिंग आधा किया जाएगा. इससे सिग्नल पर वाहन चालकों को ज्यादा देर खड़ा नहीं रहना होगा. 

कल से भोपाल के रोशनपुरा, लालघाटी, ज्योति टॉकीज चौराहा, रेतघाट, भारत माता चौराहा, प्रभात चौराहा, गोविंदपुरा टर्निंग, रंगमहल, भोपाल टाकीज, कोर्ट चौराहा, एमपी नगर थाना चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा और व्यापम चौराहा पर सिग्नल का समय हॉफ रहेगा. डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह के अनुसार गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. 

गर्मी में सूने हुए भोपाल के पर्यटन स्थल
समर वैकेशन में गर्मी के तेवर पर्यटकों के एंजाय में खलल डाल रहे हैं. भोपाल सहित देश भर के पर्यटक भोपाल घूमने के लिए आ रहे हैं, लेकिन भीषण गर्मी के चलते यह पर्यटन स्थल सूने ही नजर आ रहे हैं. भोपाल की भोजताल झील, वन विहार नेशनल पार्क, केरवा डेम, बिड़ला मंदिर, भारत भवन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, मनु भानु की टेकरी, गुफा मंदिर, ताज उल मस्जिद, जामा मस्जिद, गौहर महल, शौकल महल, क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, मछलीघर आदि पर्यटन स्थल दोपहर के समय सूने ही नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें

इंदौर में तापमान 42 डिग्री के पार, अस्पतालों में बढ़े मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget