एक्सप्लोरर

हमीदिया कॉलेज के पास मस्जिद में नमाज का मामला गरमाया, BJP विधायक बोले, 'कांग्रेस अपने दफ्तर में रोज...'

Bhopal News: भोपाल में हमीदिया कॉलेज परिसर के करीब स्थित मस्जिद में नमाज को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह मामला गंभीर है क्योंकि अजान से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है.

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया कॉलेज के पास स्थित मस्जिद में नमाज की अजान से पढ़ाई पर असर पड़ने का मामला गरमा गया है. इस मामले में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से कोलाहल को लेकर जारी निर्देशों के तहत कार्रवाई की मांग की है. इसके अलावा, कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे तो अपने दफ्तर में रोज नमाज कराए, किसी को आपत्ति नहीं होगी.

राजधानी के हमीदिया कॉलेज परिसर के करीब स्थित मस्जिद में होने वाली नमाज की अजान पर कॉलेज के प्रिंसिपल ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अजान की वजह से परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को परेशानी होती है. वहीं, छात्र-छात्राओं का कहना है कि मस्जिद में बाहरी लोगों के आने से कॉलेज के छात्रों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

'नमाज की अजान से छात्रों की पढ़ाई होती है प्रभावित'

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, ''यह मामला गंभीर है क्योंकि नमाज की अजान से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है और उन पर इसका असर पड़ता है. सुप्रीम कोर्ट ने भी कोलाहल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की जानी चाहिए. कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस मसले को उठाया है, जिस पर उच्च शिक्षा विभाग को आवश्यक कदम उठाना चाहिए, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो.''

कांग्रेस के सवाल पर बीजेपी विधायक का तंज

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि अजान तो दो मिनट के लिए होती है. इस पर बीजेपी विधायक ने कहा, ''आपत्ति तो प्रिंसिपल ने उठाई है, इसलिए अब कांग्रेस को बता देना चाहिए कि उन्हें क्या करना है. कांग्रेस चाहे तो अपने दफ्तर में रोज नमाज कराए, तो इससे किसी को आपत्ति नहीं होगी. कांग्रेस के नेता चाहें तो अपने घरों में भी कराएं.''

'धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं'

उन्होंने आगे कहा कि यह आपत्ति किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं है. शिक्षा में यह बड़ी परेशानी है. वहां जो भीड़ होती है, वह शिक्षा लेने आने वालों के बीच में तनाव का भाव पैदा करती है. इसलिए कांग्रेस को लगता है कि यह काम उचित है, तो वह अपने कांग्रेस कार्यालय में नमाज करके दिखाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget