एक्सप्लोरर

Bhind Lumpy Virus: भिंड जिले में लंपी वायरस से करीब तीन दर्जन गोवंश संक्रमित, वैक्सीनेशन शुरू

MP News: गोवंश में फैल रही लंपी वायरस बीमारी अब मध्य प्रदेश में पहुंच गई. भिंड जिले में 35 गोवंश लंपी वायरस से संक्रमित मिला. प्रशासने ने गायों को संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू की.

MP Lumpy Virus News: देशभर में गायों के लिए काल बना लंपी वायरस (Lumpy Virus) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और राजस्थान (Rajasthan) में कहर बरपाने के बाद मध्य प्रदेश में भी एंट्री कर गया. राजस्थान और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों की सीमा मध्य प्रदेश से लगती है. यही वजह है कि लंपी वायरस मध्य प्रदेश में भी प्रवेश कर गया. भिंड जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा भिंड गोहद मेहगांव और लहार के कई गांवों में लंपी वायरस से संक्रमित गोवंश मिलने शुरू हो गए. जिले भर में 35 गोवंश की पहचान संक्रमित बीमारी से हुई. जिला प्रशासन ने भिंड की श्री कृष्ण गौशाला, मेहगांव, गोहद और लहार में संक्रमित गायों के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाये. साथ ही गायों को संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी. 

प्रशासन फैलाएगी जागरूकता

डॉक्टर्स का कहना है कि इस बीमारी के लिए पशुपालकों को जागरूक होना अति आवश्यक है. जिला प्रशासन लंपी वायरस से बचाव के लिए पेंप्लेट और बैनर छपवा कर प्रत्येक विकासखंड में चस्पा कराएगी. लंपी वायरस से ग्रस्त गोवंश को एंटीबायोटिक दवाइयां दे कर बीमारी पर काबू पाया जा सकता है. भिंड के पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ रघुवीर सिंह का कहना है कि लंपी वायरस से ग्रस्त जानवर सबसे पहले चारा छोड़ेगा, उसका तापमान बढ़ जाता है. शरीर पर गांठे दिखाई पड़ेंगे. आंखों से पानी आना शुरू होगा.

रोग से ग्रसित होने के वाले गोवंश में तीन-चार दिन में लक्षण दिखाई देना शुरू हो जाते हैं. डॉक्टर्स का मानना है कि यदि किसान के पास कई जानवर हैं और एक पशु लंपी वायरस से ग्रस्त हुआ है तो अन्य जानवरों के अगर इम्यून सिस्टम मजबूत हैं तो उनमें वायरस नहीं पहुंचेगा या उसका असर नहीं होगा.

डॉक्टर्स ने पेस्टिसाइड छिड़काव की सलाह दी

डॉक्टर्स ने बताया कि बीमारी से बचाव के लिए पशु के आसपास पेस्टिसाइड का छिड़काव करना चाहिए. मच्छरों और मक्खियां इनफेक्टेड जानवर में एक से दूसरे में वायरस फैलाने में बड़ी भूमिका निभाती है. इससे बचाव आवश्यक है. इनफेक्टेड जानवर के आसपास फिनायल, डीडीटी का छिड़काव करना चाहिए. यह बीमारी पशुओं से इंसान में फैलने वाली नहीं है. इससे इंसान पूरी तरह सुरक्षित है. लंपी वायरस से ग्रस्त गाय के दूध का सेवन भी नुकसानदेह नहीं है.

Singrauli Murder Case: सिंगरौली में करोड़ों की लालच ने बेटे को बनाया कातिल, मां की हत्या कर संपत्ति के कागजात ले भागा

MP: भिंड में परिजनों को मीटिंग में नहीं जाने देने पर पंचायत सदस्यों का हंगामा, CEO की हटाने की मांग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
MP में सेमीकंडक्टर गैस उत्पादन, आईनॉक्स का 1,260 करोड़ दांव
MP में सेमीकंडक्टर गैस उत्पादन, आईनॉक्स का 1,260 करोड़ दांव
MP में टेक्निकल टेक्सटाइल पार्क की योजना, वेलस्पन ने दिखाई रुचि
MP में टेक्निकल टेक्सटाइल पार्क की योजना, वेलस्पन ने दिखाई रुचि

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget