एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Nyay Yatra: मुरैना से एमपी में प्रवेश कर CM के जिले से गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जानें- पूरा रूट

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सीएम मोहन यादव पहले ही दावा कर चुके हैं कि राहुल गांधी की यात्रा का मध्य प्रदेश के लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

MP News: कांग्रेस (Congress) नेता और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी. इसके बाद वह विभिन्न जिलों से होती हुई मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Mohan Yadav) के जिले उज्जैन (Ujjain) में पहुंचेगी. इसके बाद यात्रा राजस्थान की ओर रवाना होगी. दो मार्च से छह मार्च तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में रहने वाली है. 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने बताया कि दो मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है,  जिसे लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारी की जा रही है. प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के कार्यकाल में पहली बार राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में आगमन हो रहा है. लोकसभा चुनाव के पहले निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा की कांग्रेस ने लंबे समय से तैयारी की है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. जीतू पटवारी ने मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी सहित कई जिलों में यात्रा को लेकर बैठक और तैयारी को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ रणनीति बनाई है. 

सीएम मोहन यादव कर रहे हैं ये दावा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहले ही इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि राहुल गांधी की यात्रा का मध्य प्रदेश के लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.  पहले भी राहुल गांधी ने यात्रा निकाली थी और इसके परिणाम सबके सामने है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहले ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें बीजेपी के खाते में जाने का दावा कर रहे हैं.

इन जिलों से गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केके मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में दो और मार्च को मुरैना में प्रवेश करते हुए विभिन्न इलाकों से गुजरेगी.  मुरैना से भारत जोड़ो न्याय यात्रा ग्वालियर, शिवपुरी होते हुए गुना पहुंचेगी. गुना के बाद अगला पड़ाव शाजापुर होते हुए मक्सी और उज्जैन रहेगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन से यात्रा का अगला पड़ाव धार जिला रहेगा. यहां के बदनावर होते हुए यह यात्रा रतलाम में प्रवेश करेगी. रतलाम के बाद सैलाना और फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा छह मार्च को राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी.

ये भी पढ़ें- MP: एमपी में लागू होगा 'गुजरात मॉडल', परिवहन विभाग के चेक पोस्ट जल्द होंगे डिजिटल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget