एक्सप्लोरर

इंदौर में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, घर में भी तोड़फोड़, कई लोगों के खिलाफ FIR

Indore Congress Leader Attacked: बब्बू यादव का दावा है कि मतदान केंद्र पर उनका कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था, जो वहीं पर सुलझ गया था. हालांकि, शाम को कुछ लोग उनके घर पर आए और पत्थर से हमला किया.

Attack on Indore Congress Leader: इंदौर में बीते सोमवार (13 मई) को वोटिंग थी जिसके बाद स्थानीय कांग्रेस नेता के घर पर दो दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी घर में चाकू लेकर घुसे और उन्होंने बाहर से पत्थर उठाकर ऑफिस के दरवाजे पर दे मारे. इसका सीसीटीवी भी वायरल हुआ था. वहीं घर का कांच भी आरोपियों ने तोड़ दिया.

बदमाशों द्वारा की गई यह घटना वहां पर लगे हुए कैमरा में कैद हो गई है. इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता ने हत्या की कोशिश करने का आरोप बदमाशों पर लगाया. वहीं, कांग्रेस नेता यादव देर रात पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई.

मतदान के दौरान हुआ विवाद घर तक पहुंचा
सोमवार को इंदौर में मतदान वाली देर शाम नंदा नगर इलाके में वाद विवाद सामने आया. यहां पर परदेसीपुरा थाना क्षेत्र के कांग्रेस नेता बब्बू यादव की मतदान केंद्र पर कुछ लोगों से बहस हो गई थी. इस बहस के बाद मामला ठंडा हो गया लेकिन कुछ देर बाद हथियार लेकर कुछ बदमाश बब्बू यादव के घर पहुंच गए. 

वहां खड़े हुए लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपियों ने पत्थर और चाकू से हमला शुरू कर दिया और घर में जमकर तोड़फोड़ की. इधर हमले के बाद बब्बू यादव परदेशीपुरा पुलिस थाने पहुंचे और लखन जाट, सूरज जाट सहित दो दर्जन बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.

राजू भदोरिया ने बचाई बब्बू यादव की जान
शिकायत पर पुलिस ने लखन जाट, सूरज जाट, मंटू यादव, आशीष पाल, हेमंत पर नामजद कायमी की है. इस मामले में मीडिया से चर्चा करते हुए बब्बू यादव ने कहा कि जो लोग उनके घर हमला करने आए थे, वह उन्हें जान से मारना चाहते थे. इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय नेता चिंटू चौकसे और राजू भदोरिया ने उनकी जान बचाई. ऐसा बब्बू यादव ने मीडिया को बताया. 

इधर इस पूरे मामले में एक युवती ने भी सूरज जाट नामक आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप दर्ज करवाया है. उसने कहा कि बदमाश ने हमला किया, उसका हाथ पकड़ा और उसके साथ छेड़छाड़ की और कपड़े खींच दिए. वहीं उसने खुद को जान से मारने की कोशिश का आरोप भी बदमाशों पर लगाया. बता दें कि लखन जाट और सूरज जाट क्षेत्र के नामी गुंडे हैं और इन पर कई बड़े मामले भी दर्ज हैं.

कांग्रेस नेता के खिलाफ भी हुई शिकायत
परदेशीपुरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने क्रॉस एफआईआर भी दर्ज की है और कांग्रेस नेता बब्बू यादव पर भी शिकायत दर्ज की गई है. बब्बू यादव पर धमकाने और मारपीट करने का केस अमन यादव द्वारा लगाया गया है. जिसमें यह शिकायत की गई. 

अमन का कहना है कि वह नंदा नगर कनकेश्वरी मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचा था इस दौरान वोट डालने के बाद जब वह बाहर आया तो बब्बू यादव से उसका आमना सामना हुआ अमन ने बब्बू यादव से पूछा कि वह यहां पर क्यों खड़ा है, जाकर अपना काम करें. इस बात को लेकर अमन और बब्बू में विवाद हुआ विवाद देखते हुए लोगों ने बीच बचाव किया और अमन को बब्बू यादव से बचाया.

यह भी पढ़ें: Watch: घोड़ी या गाड़ी पर नहीं, इस अनोखे अंदाज में बारात लेकर आया दूल्हा, जहां से निकला देखते रहे लोग

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget