एक्सप्लोरर

Aastha Special Train: एमपी के राम भक्तों को रेलवे का तोहफा, 30 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होगी पहली आस्था स्पेशल ट्रेन

Ayodhya Special Train: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में लोग अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे हैं. इसलिए भक्तों की सहूलियत के लिए जबलपुर से 30 जनवरी को पहली आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना होगी.

Madhya Pradesh News: भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अब देश भर से श्रद्धालुओं का अयोध्या (Ayodhya) पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) और आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे. इसके लिए रेलवे बोर्ड ने जबलपुर से अयोध्या के लिए चार आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. जबलपुर से अयोध्या के लिए पहली आस्था स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी को रवाना होगी.

जानकारी के अनुसार आस्था स्पेशल ट्रेन के संचालन का जिम्मा आईआरसीटीसी को मिला है. फिलहाल पूरे देश से आईआरसीटीसी ने एक हजार आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की प्लानिंग की है. इसकी बुकिंग भी आईआरसीटीसी से होगी, जिसमें श्रद्धालुओं को आने और जाने के लिए एक साथ टिकट बुक करना होगा. वहीं रेल प्रशासन को भीड़ नियंत्रित करने के साथ मेडिकल और पानी की सुविधा मुहैया कराने की जवाबदारी सौंपी गई है.

चार ट्रेनें जाएंगी अयोध्या धाम
रेल सूत्रों के मुताबिक पहली आस्था स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी को जबलपुर से रवाना होगी. इसके बाद 13 फरवरी, 16 फरवरी और 27 फरवरी को भी जबलपुर से आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी. इसमें से एक आस्था स्पेशल ट्रेन जबलपुर से कटनी होकर जाएगी, तो बाकी की तीन आस्था स्पेशल ट्रेनें जबलपुर-इटारसी-भोपाल होकर अयोध्या पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन 1 फरवरी, 15 फरवरी, 18 फरवरी और 29 फरवरी को अयोध्या से जबलपुर आएगी. इस ट्रेन में 22 कोच होंगे, जिसमें 20 स्लीपर कोच और दो एसएलआर रहेंगे.

30 जनवरी को जाने वाली ट्रेन का रूट और समय
रेलवे सूत्रों के मुताबिक गाड़ी संख्या 02135 जबलपुर-अयोध्या सुपरफास्ट आस्था स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी, जो श्रीधाम, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल, बीना जंक्शन, झांसी, प्रयागराज होते हुए अगले दिन दोपहर 12.55 बजे अयोध्या पहुंचेगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन अयोध्या से रात 9.20 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी. 

16 फरवरी को जाने वाली ट्रेन का रूट और समय
इसके अलावा 16 फरवरी को गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन रात 11 बजे जबलपुर स्टेशन से रवाना होगी, जो रात 12.10 बजे कटनी, सतना 1.35 बजे, प्रयागराज जंक्शन सुबह 5.15 बजे और अयोध्या 10.30 बजे पहुंचेगी. वापसी में 18 फरवरी की रात 9.30 बजे यह ट्रेन अयोध्या से छूटेगी जो रात 1.50 बजे प्रयागराज जंक्शन, 5.15 बजे सतना, 6.40 बजे कटनी होते हुए सुबह 8.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी. इसके साथ ही 13 फरवरी और 27 फरवरी को ट्रेन जबलपुर-इटारसी रूट पर चलेगी.

ये भी पढ़ें

MP News: मध्य प्रदेश में भगवान राम से जुड़े स्थान बनेंगे पर्यटक स्थल, CM मोहन यादव ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget