एक्सप्लोरर

MP के तीन शहरों में 91 FM ट्रांसमीटर शुरू, वर्चुअल उद्घाटन करते हुए PM मोदी ने कही ये बात

Radio Connectivity: पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव चल रहे कार्यक्रम में लोगों को एफएम के फायदे बताए. उन्होंने कहा कि रेडियो और एफएम से मेरा रिश्ता एक श्रोता और एक होस्ट का है.

MP News: मध्य प्रदेश के तीन शहर आज शुक्रवार को प्रसार भारती की एफएम (FM) से जुड़ गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से कटनी, दमोह और बड़वानी में 100 वॉट क्षमता वाले 91 ट्रांसमीटर का वर्चुअल उद्घाटन किया. एफएम रेडियो स्टेशन चालू होने से तीनों जिलों के लोगों को बड़ा फायदा होगा. विविध भारती के मनोरंजक कार्यक्रम सुने जा सकेंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं, खेती-किसानी के सुझाव और मौसम की सटीक जानकारी भी मिल सकेगी. बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 100 वॉट क्षमता वाले 91 नए एफएम  ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया.

पीएम मोदी का लाइव प्रसारण

मध्य प्रदेश समेत 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में 100 वॉट क्षमता वाले 91 नए एफएम स्थापित किए गए. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव चल रहे कार्यक्रम में लोगों को एफएम के फायदे बताए. उन्होंने कहा कि जब बात रेडियो और एफएम की होती है, तो इससे मेरा रिश्ता एक श्रोता और एक होस्ट का है. डिजिटल इंडिया ने रेडियो को नए लिसनर भी दिए हैं, और नई सोच भी दी है. उन्होंने कहा कि देश में हुए टेक रिवोल्यूशन ने रेडियो और एफएम को नया अवतार दिया है.

91 एफएम ट्रांसमिशन तोहफा

इंटरनेट के कारण रेडियो पिछड़ा नहीं बल्कि ऑनलाइन एफएम और पॉडकास्ट के जरिए इनोवेटिव तरीकों से सामने आया है. ऑल इंडिया रेडियो की एफएम सर्विस का विस्तार ऑल इंडिया एफएम बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. ऑल इंडिया रेडियो के 91 एफएम ट्रांसमिशन की शुरुआत देश में 2 करोड़ लोगों को तोहफे की तरह है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि, "अभी कुछ दिन बाद ही मैं रेडियो पर मन की बात का 100वां एपिसोड करने जा रहा हूं.

मन की बात का देशवासियों से भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था. मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य और कलेक्टिव ड्यूटी से जुड़ा रहा." आकाशवाणी के एफएम रेडियो की शुरुआत होने पर तीनों जिलों में खुशी का माहौल है. कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद के मुताबिक लोगों की लंबे समय से मांग थी. अब सुविधा शुरू होने से कटनी के लोग मनोरंजन कार्यक्रम और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी सुन सकेंगे.

स्थानीय निवासी सौरभ गुप्ता ने कहा कि अभी तक हम लोग बड़ी मुश्किल से विविध भारती जबलपुर पर आने वाले प्रोग्राम सुन पाते थे लेकिन अब कटनी में भी एफएम रेडियो सुविधा शुरू होने से बेहतर और कर्णप्रिय संगीत सुनने को मिलेगा. बॉर्डर से सटे कुछ इलाकों में भी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ट्रांसमीटर्स लगाए गए हैं. नए एफएम ट्रांसमीटर्स के जरिए दो करोड़ लोगों तक पहुंच होगी. अब देश में एफएम कनेक्टिविटी का दायरा 35 हजार वर्ग किमी बढ़ गया है.

Indian Railways: गर्मी की छुट्टियों में रेलवे चलाएगा 'समर स्पेशल', MP के इन शहरों से होकर गुजरेगी ट्रेन, जानें- टाइम टेबल

पीआईबी की सूचना के मुताबिक आज से 91 एफएम रेडियो स्टेशन बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, लद्दाख के अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शुरू हो गए हैं. इन राज्यों में कुल 84 जिलों को कवर किया गया है. ये रेडियो स्टेशन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों की मांग पर शुरू किए गए हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget