एक्सप्लोरर

MP Election 2023: इंदौर में चुनावी दिग्गजों ने भरे नामांकन पत्र, एफिडेविट में दिया संपत्ति का ब्यौरा

Madhya Pradesh News: इंदौर में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अब तक 26 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिए. इस दौरान प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन भरने का सिलसिला जारी है. 26 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त के चलते इंदौर में 16 प्रत्याशियों ने अलग-अलग विधानसभाओं के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. इनमें इंदौर में बीजेपी और कांग्रेस के 6 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं. इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटों में अब तक 26 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिए.

जानकारी के अनुसार गुरुवार को इंदौर जिला कलेक्टर कार्यालय में सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र-3 से कांग्रेस के दीपक जोशी पिंटू ने नामांकन दाखिल किया. इसके बाद भाजपा की ओर से मधु वर्मा अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे. मधु वर्मा के साथ ही विधानसभा राऊ में उनके समक्ष कांग्रेस के उम्मीदवार जीतू पटवारी भी नामांकन दाखिल करने पहुंच गए. इसके अलावा सत्यनारायण पटेल, चिंटू चौकसे, बीजेपी की ऊषा ठाकुर और कांग्रेस के प्रत्याशी रामकिशोर शुक्ला ने महू में नामांकन दाखिल किया है.

प्रत्याशियों ने दिया संपत्ति का ब्योरा

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के जिन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, उन्होंने अपनी आय और व्यय के ब्योरे सहित संपत्ति का विवरण भी नामांकन पत्र के साथ जमा किया है. जो एफिडेविट उम्मीदवारों ने लगाया उसमें क्षेत्र क्रमांक 5 में कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल की संपत्ति में चार करोड़ रुपए की कमाई बताई गई है. शपथ पत्र के अनुसार सत्यनारायण पटेल के पास करीब 60 करोड़ रुपए की जमीन है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के राऊ से उम्मीदवार मधु वर्मा के पास जो संपत्ति है वह दो गुना हो गई है. वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक जीतू पटवारी की संपत्ति में 10% की वृद्धि भी देखने को नहीं मिली.

4 करोड़ घटी सत्यनारायण पटेल की संपत्ति

शपथ पत्र के मुताबिक सत्यनारायण पटेल और उनकी पत्नी अनीता पटेल की संपत्ति पहले 76 करोड़ रुपए थी, जो अब 72 करोड़ रुपए रह गई है. सत्यनारायण पटेल के पास एक पिस्टल, 1 किलो 750 ग्राम सोना और 9 किलो चांदी के जेवर हैं. वहीं मधु वर्मा द्वारा पिछले चुनाव में उनकी संपत्ति साढ़े सात करोड़ बताई गई थी, जो इस बार 11 करोड़ हो गई है. मधु वर्मा की दो पत्नियों में से एक पत्नी ने 10 तोला सोने की जेवर खरीदे हैं, वहीं दूसरी पत्नी के पास एक एकड़ जमीन है. जीतू पटवारी की बात करें तो उन्होंने बीते 5 सालों में 5 करोड़ का लोन चुकाया है.

मंत्री ऊषा ठाकुर के पास रिवॉल्वर 

इधर महू में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और मंत्री ऊषा ठाकुर के पास 58 लाख रुपए की चल संपत्ति और एक रिवॉल्वर है. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशोर शुक्ला के पास 5 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है. दोनों ही उम्मीदवारों पर कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं है. शपथ पत्र के अनुसार सत्यनारायण पटेल ने खुद की आय 93 लाख पत्नी की आय 79 लाख रुपए बताई है. सत्यनारायण पटेल पर 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक का निराकरण हो चुका है. इधर जीतू पटवारी की आय 17 लाख रुपए और उनकी पत्नी की आय 16 लाख रुपए बताई गई है. पिछले चुनाव में जीतू पटवारी पर तकरीबन 7 करोड़ का लोन था जो घटकर एक करोड़ रुपए रह गया है. जीतू पटवारी ने अपने शपथ पत्र में 10 प्रकरणों का उल्लेख किया है.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के बीच उमा भारती चलीं हिमालय, भाई शिवराज को थमाई पांच मांगों की लिस्ट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget