एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: BJP की दूसरी लिस्ट तैयार! 100 नामों पर हुआ विचार, जानें- कब सामने आएंगे उम्मीदवार? 

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने इससे पहले दो मार्च, 2024 को 195 कैंडिडेट्स वाली लिस्ट जारी की थी, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी का भी नाम है.

BJP Candidates Second List for Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवारों की दूसरी सूची लगभग तैयार कर ली गई है. पार्टी की ओर से इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है. हालांकि, यह लिस्ट कब आएगी? यह फिलहाल साफ नहीं है मगर कुछ राज्यों में गठजोड़ को लेकर चल रहे संवाद की वजह से सूची में कुछ देरी हो सकती है. बीजेपी कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट के लिए सोमवार (11 मार्च, 2024) को मंथन हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी चीफ जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में 8 राज्यों की 100 से अधिक सीटों पर चर्चा की गई. ऐसा बताया गया कि इस दौरान मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, हिमाचल और चंडीगढ़ आदि की सीटों पर विचार-विमर्श किया गया.

बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में फिलहाल गठबंधन की तस्वीर पूरी तरफ से साफ न होने के चलते इन राज्यों में कैंडिडेट्स को टिकट दिए जाने में देरी हो सकती है. तमिलनाडु में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके), आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और जनसेना के साथ ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) से प्रस्तावित गठबंधन में अभी अंतिम रूप से सीटों का समझौता नहीं हुआ है. इन राज्यों की सीटों पर पूरी तरह चर्चा नहीं हुई. आंध्र प्रदेश में बीजेपी छह सीटों पर लड़ने की तैयारी में है, जबकि बीजेपी ने बिहार में 17 सीटों (सिटिंग) पर चर्चा की. यह भी बताया गया कि जनता दल (यूनाइटेड) यानी कि जेडी(यू) और बाकी सहयोगियों से सीटों का समझौता हो जाने के बाद ही पार्टी अपने हिस्से के टिकटों का ऐलान करेगी. 

कब आएगी बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट?

सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान गुजरात की शेष सभी 11 सीटों पर चर्चा हुई, जिसमें 7 सीटों पर सहमति बन पाई. मध्य प्रदेश की बची सभी पांच सीटों पर चर्चा पूरी की गई, जिसमें चार सीटों पर सहमति बनी. महाराष्ट्र की 25, तेलंगाना की आठ और कर्नाटक की सभी 28 सीटों मंथन हुआ. हालांकि, कर्नाटक में तीन सीटें जनता दल (सेक्युलर) यानी जेडी(एस) को मिलने की बात सामने आ रही है. वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर चर्चा पूरी हुई है. इस बीच, सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि बीजेपी के कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट मंगलवार (12 मार्च, 2024) को सामने आ सकती है. हालांकि, इस बारे में किसी प्रकार की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. 

पहली सूची में थे 16 राज्यों और 2 UTs से 195 नाम 

बीजेपी की पहली लिस्ट में 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से 195 नामों को शामिल किया गया था, जिनमें 51 यूपी, 24 मध्य प्रदेश, 20 पश्चिम बंगाल, 15 राजस्थान, 15 गुजरात, 12 केरल, 11 असम, 11 झारखंड, 11 छत्तीसगढ़, नौ तेलंगाना, पांच दिल्ली, तीन उत्तराखंड, दो-दो जम्मू कश्मीर और अरुणाचल, एक-एक गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन व दीव से हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget